Share Market Update : 30 मार्च को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है. सेंसेक्स लगभग 1,000 अंक (1.50%) गिरकर 72,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, निफ्टी भी लगभग 350 अंक (1.50%) गिरकर 22,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. आज ऑटो, मेटल और बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है.

बाजार में गिरावट के 3 मुख्य कारण

  • अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण सप्लाई चेन बाधित हो गई है.
  • कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर $116 प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं.
  • अमेरिका और एशियाई बाजारों में आई गिरावट का असर भारत पर भी पड़ रहा है.

एशियाई बाजारों में भी गिरावट

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 3.60% गिरकर 51,433 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
  • दक्षिण कोरिया का KOSPI इंडेक्स 2.60% गिरकर 5,296 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
  • हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 1% बढ़कर 24,713 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
  • चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 3,922 के स्तर पर सपाट कारोबार कर रहा है.

27 मार्च को अमेरिकी बाजारों में गिरावट देखने को मिली

  • डाउ जोन्स 793 अंक (1.73%) गिरकर 45,166 के स्तर पर बंद हुआ.
  • टेक-हैवी नैस्डैक कम्पोजिट 2.15% गिरकर 20,948 के स्तर पर बंद हुआ.
  • S&P 500 इंडेक्स 108 अंक (1.67%) गिरकर 6,368 के स्तर पर बंद हुआ.

कच्चा तेल 2% बढ़कर $116 प्रति बैरल तक पहुंचा

आज कच्चे तेल की कीमतों में 2% की तेजी आई है, जिससे यह $116 प्रति बैरल तक पहुंच गया है. 28 फरवरी को ईरान से जुड़े संघर्ष के शुरू होने से पहले कच्चे तेल की कीमतें लगभग $70 प्रति बैरल के आसपास थीं.

शुक्रवार को बाजार में गिरावट देखने को मिली

इससे पहले, शुक्रवार 27 मार्च को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी. सेंसेक्स 1,690 अंक (2.25%) की गिरावट के साथ 73,583 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी भी 486 अंक (2.09%) गिरकर 22,820 पर बंद हुआ.