Share Market Update : आज, 12 फरवरी को स्टॉक मार्केट में गिरावट है. सेंसेक्स 350 पॉइंट्स गिरकर 83,900 पर ट्रेड कर रहा है. निफ्टी 70 पॉइंट्स गिरकर 25,900 पर आ गया है. IT, मीडिया और ऑटो स्टॉक्स में आज सबसे ज़्यादा गिरावट आई है. निफ्टी IT इंडेक्स 3% से ज़्यादा गिरा है. मीडिया इंडेक्स 1% और ऑटो 0.30% गिरा है.

ग्लोबल मार्केट्स में मिला-जुला ट्रेड हो रहा
- साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 2.60% बढ़कर 5,495 पर ट्रेड कर रहा है.
- जापान का निक्केई इंडेक्स फ्लैट है, 57,605 पर ट्रेड कर रहा है.
- हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.84% गिरकर 27,036 पर ट्रेड कर रहा है.
- चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.12% बढ़कर 4,137 पर ट्रेड कर रहा है.
- 11 फरवरी को US डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.13% गिरकर 50,121 पर बंद हुआ.
- नैस्डैक 0.16% गिरकर 23,066 पर और S&P 500 6,941 पर फ्लैट बंद हुआ.
विदेशी इन्वेस्टर्स ने 11 फरवरी को ₹944 करोड़ के शेयर खरीदे
विदेशी इन्वेस्टर्स (FIIs) ने 11 फरवरी को ₹944 करोड़ के शेयर खरीदे. घरेलू इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DIIs) ने ₹126 करोड़ के शेयर बेचे.
इस महीने, यानी फरवरी में अब तक FIIs ने ₹5,913 करोड़ के शेयर खरीदे हैं. इस दौरान, DIIs ने ₹3,945 करोड़ के शेयर भी खरीदे.
जनवरी 2026 में, FIIs ने कुल ₹41,435 करोड़ के शेयर बेचे. इस दौरान, DIIs ने ₹69,220 करोड़ के शेयर खरीदे.
सेंसेक्स 40 पॉइंट गिरकर 84,234 पर बंद हुआ
11 फरवरी यानी कल को शेयर बाज़ार में फ्लैट ट्रेडिंग हुई. सेंसेक्स 40 पॉइंट गिरकर 84,234 पर बंद हुआ. निफ्टी 19 पॉइंट बढ़कर 25,954 पर बंद हुआ. ऑटो और हेल्थकेयर स्टॉक्स में खरीदारी देखी गई, जबकि IT और प्राइवेट बैंक स्टॉक्स में बिकवाली देखी गई. सेंसेक्स के 30 में से 16 स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए. निफ्टी के 50 में से 26 स्टॉक्स में गिरावट आई.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


