Business Desk – Share Market Update : अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर की घोषणा के बाद आज बुधवार 8 अप्रैल को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है. सेंसेक्स 2,600 अंक (3.50%) उछलकर 77,200 पर ट्रेड कर रहा है. वहीं निफ्टी भी 750 अंक (3.24%) बढ़कर 23,900 के स्तर पर पहुंच गया है. आज IT, मेटल और रियल्टी शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है. निवेशकों की चेहेर पर लंबे समय बाद चमक लौटी है.

एशियाई बाजारों में भी तेजी

  • दक्षिण कोरिया का KOSPI इंडेक्स 6.35% बढ़कर 5,843 पर पहुंच गया.
  • जापान का Nikkei 5.12% चढ़ा और 56,166 पर ट्रेड कर रहा है.
  • हांगकांग का Hang Seng इंडेक्स 2.85% बढ़कर 25,832 पर पहुंच गया.
  • चीन का Shanghai Composite 1.92% बढ़कर 3,964 पर पहुंच गया.

7 अप्रैल को US बाजारों में मिला-जुला कारोबार

  • Dow Jones 85 अंक (0.18%) गिरकर 46,548 के स्तर पर बंद हुआ.
  • टेक-हैवी Nasdaq Composite 0.098% बढ़कर 22,017 पर बंद हुआ.
  • S&P 500 इंडेक्स 5 अंक (0.076%) बढ़कर 6,616 पर बंद हुआ.

कच्चा तेल 13% गिरकर $95 प्रति बैरल पर

कच्चा तेल आज 13% नीचे है, जो गिरकर $95 प्रति बैरल पर पहुंच गया है. 28 फरवरी को ईरान संघर्ष शुरू होने से पहले, कच्चे तेल की कीमतें लगभग $70 प्रति बैरल के आसपास थीं; उसके बाद वे बढ़कर लगभग $120 प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं.

कल सेंसेक्स 510 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ

कल, 7 अप्रैल को, शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन बढ़त देखने को मिली. सेंसेक्स 510 अंक की बढ़त के साथ 74,617 पर बंद हुआ. निफ्टी में भी 155 अंकों की बढ़त दर्ज की गई. यह 23,124 पर बंद हुआ.