Share Market Update : गुरुवार को शेयर मार्केट में एक और तेजी देखी गई, सेंसेक्स 237 पॉइंट्स बढ़कर 83,970 पर, जबकि निफ्टी 54 पॉइंट्स बढ़कर 25,873 पर पहुच गया. पिछले तीन ट्रेडिंग सेशन से शेयर मार्केट में तेजी बनी हुई है. मार्केट में अच्छी रिकवरी दिख रही है.

बुधवार के सेशन में, निफ्टी ने 25,800 के ऊपर बंद होकर मजबूती के संकेत दिए. कुछ IT और मेटल सेक्टर के स्टॉक्स में बढ़त के कारण, निफ्टी और सेंसेक्स गैप-अप ओपनिंग के साथ खुले, जो टिक नहीं पाया और निफ्टी 25,800 के लेवल से नीचे आ गया.

निफ्टी 50 इंडेक्स में टॉप गेनर्स

HDFC लाइफ, टाटा स्टील, ONGC, टाटा कंज्यूमर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और हिंडाल्को जैसे स्टॉक्स 1 से 3 परसेंट की बढ़त के साथ खुले. इंडेक्स के हैवीवेट स्टॉक्स में तेजी देखी जा रही है, जिससे निफ्टी को ऊपर की ओर पुश मिल रहा है.

दूसरी ओर, निफ्टी 50 में एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस और नेस्ले इंडिया जैसे स्टॉक्स में गिरावट आई. मार्केट में स्टॉक-स्पेसिफिक एक्शन देखा जा रहा है. न्यूज वाले स्टॉक्स में हलचल हो रही है.

निफ्टी के मुख्य लेवल

अभी 25800 का लेवल निफ्टी के लिए बहुत जरूरी बना हुआ है. अगर यह लेवल क्लोजिंग बेसिस पर टूटता है, तो निफ्टी एक बार फिर 25600 के लेवल पर पहुंच सकता है. दूसरी ओर, अगर निफ्टी 25900 के रेजिस्टेंस को तोड़ता है, तो मार्केट में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है.