Share Market Update: 17 फरवरी को शेयर बाज़ार में तेजी है. सेंसेक्स 200 पॉइंट्स से ज्यादा बढ़कर 83,500 पर ट्रेड कर रहा है. निफ्टी लगभग 50 पॉइंट्स बढ़कर 25,700 पर ट्रेड कर रहा है. बैंकिंग और IT स्टॉक्स आज ऊपर ट्रेड कर रहे हैं, जबकि मेटल और एनर्जी स्टॉक्स नीचे हैं.

कोचीन शिपयार्ड के शेयर्स 7% ऊपर हैं. शुरुआती ट्रेडिंग में कोचीन शिपयार्ड के शेयर्स 7% से ज़्यादा ऊपर हैं. कोचीन शिपयार्ड को रक्षा मंत्रालय से ₹5,000 करोड़ का ऑर्डर मिला है. इसके बाद, BSE पर इस डिफेंस PSU स्टॉक में 7.27% की तेजी आई, जो ₹1,575 पर पहुंच गया.

जापान के निक्केई में गिरावट

जापान का निक्केई इंडेक्स 0.80% गिरकर 56,354 पर आ गया. दक्षिण कोरिया का कोस्पी, हांगकांग का हैंग सेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स आज बंद हैं.

विदेशी निवेशकों ने 7,395 करोड़ के शेयर बेचे

विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 16 फरवरी को 972 करोड़ के शेयर बेचे. घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 1,667 करोड़ के शेयर खरीदे. इस महीने, यानी फरवरी में अब तक FIIs ने 2,346 करोड़ के शेयर बेचे हैं. इस दौरान, DIIs ने 11,443 करोड़ के शेयर खरीदे. जनवरी 2026 में FIIs ने कुल 41,435 करोड़ के शेयर बेचे. इस दौरान, DIIs ने 69,220 करोड़ के शेयर खरीदे.

कल बाजार ऊपर था

कल, यानी 16 फरवरी को शेयर बाजार ऊपर था. सेंसेक्स 650 पॉइंट ऊपर 83,277 पर बंद हुआ. निफ्टी 212 पॉइंट ऊपर 25,683 पर बंद हुआ.