Share Market Update : सेंसेक्स आज, 26 फरवरी को थोड़ा ऊपर ट्रेड कर रहा है. यह लगभग 250 पॉइंट्स ऊपर, 82,500 के ऊपर ट्रेड कर रहा है. निफ्टी भी 80 पॉइंट्स ऊपर, 25,550 पर ट्रेड कर रहा है. सरकारी बैंक के शेयर आज फायदे में ट्रेड कर रहे हैं, जबकि रियल्टी स्टॉक नीचे ट्रेड कर रहे हैं.

एशियाई मार्केट मिले-जुले कर रहे हैं ट्रेड

जापान का निक्केई इंडेक्स 0.36% ऊपर, 58,795 पर ट्रेड कर रहा है.
दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.08% ऊपर, 6,210 पर ट्रेड कर रहा है.
हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.41% नीचे, 26,656 पर ट्रेड कर रहा है.
चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.076% नीचे, 4,144 पर ट्रेड कर रहा है.

25 फरवरी को US मार्केट में थी तेजी

डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 307 पॉइंट्स (0.63%) बढ़कर 49,482 पर बंद हुआ. टेक-बेस्ड नैस्डैक कंपोजिट 1.26% बढ़कर 23,152 पर बंद हुआ. S&P 500 56 पॉइंट (0.81%) बढ़कर 6,946 पर बंद हुआ.

विदेशी इन्वेस्टर्स ने 2,991 करोड़ के शेयर खरीदे

विदेशी इन्वेस्टर्स (FIIs) ने 25 फरवरी को 2,991 करोड़ के शेयर खरीदे. घरेलू इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DIIs) ने 5,118 करोड़ के शेयर खरीदे. इस महीने, यानी फरवरी में अब तक, FIIs ने 4,361 करोड़ के शेयर खरीदे हैं. इस दौरान, DIIs ने 21,098 करोड़ के शेयर खरीदे. जनवरी 2026 में, FIIs ने कुल 41,435 करोड़ के शेयर बेचे. इस दौरान, DIIs ने 69,220 करोड़ के शेयर खरीदे.

कल, 25 फरवरी को शेयर बाजार सपाट बंद हुआ. सेंसेक्स 50 पॉइंट्स की मामूली बढ़त के साथ 82,276 पर बंद हुआ. निफ्टी 58 पॉइंट्स बढ़कर 25,483 पर बंद हुआ. दिन भर की ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 700 पॉइंट्स और निफ्टी 250 पॉइंट्स बढ़ा. आज की ट्रेडिंग में फार्मा, ऑटो और IT स्टॉक्स में सबसे ज्यादा खरीदारी हुई.