Share Market Update: सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार (7 फरवरी) को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है. सेंसेक्स करीब 26.52 (-0.034%) अंकों की गिरावट के साथ 78,031.64 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी करीब 9.95 (0.042%) अंकों की बढ़त के साथ 23,613.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 12 में तेजी और 18 में गिरावट है. निफ्टी के 50 शेयर्स में से 25 में तेजी और 25 में गिरावट है. एनएसई सेक्टोरल इंडेक्स में तेल और गैस को छोड़कर सभी शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. निफ्टी पीएसयू बैंक और ऑटो में सबसे ज्यादा तेजी है.
एशियाई में गिरावट और अमेरिकी बाजार में उछाल
एशियाई बाजार में जापान का निक्केई 0.44 प्रतिशत और कोरिया का कोस्पी 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ क्लोज हुआ है. वहीं, चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ बिजनेस कर रहा है.
एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, 6 फरवरी को विदेशी इनवेस्टर्स (एफआईआई) ने 3 हजार 549.95 करोड़ रुपए के शेयर्स सेल किए. बदले में घरेलू इनवेस्टर्स (डीआईआई) ने 2 हजार 721.66 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे.
6 फरवरी को अमेरिका का डाउ जोंस 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ क्लोज हुआ. वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6 हजार 083 पर क्लोज हुआ. नैस्डैक इंडेक्स 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19 हजार 791.99 पर क्लोज हुआ.
कल भी बाजार में थी गिरावट
गुरुवार (6 फरवरी) को शेयर बाजार में गिरावट रही. सेंसेक्स 213 अंकों की गिरावट के साथ 78 हजार 058 पर क्लोज हुआ. निफ्टी भी 92 अंकों की गिरावट के साथ 23 हजार 603 पर क्लोज हुआ. सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 11 में तेजी और 19 में गिरावट रही. वहीं, निफ्टी के 50 शेयर्स में से 30 गिरावट के साथ बंद हुए जबकि 20 में तेजी रही.
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा 2.19 प्रतिशत और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.82 प्रतिशत की गिरावट आई. ऑटो और एफएमसीजी में करीब 1 प्रतिशत की गिरावट रही. वहीं, फार्मा और प्राइवेट बैंकों के शेयरों में मामूली तेजी रही.
- बदल गई सीएम की गाड़ी, फार्च्यूनर की जगह अब विशुद्ध हिन्दुस्तानी ‘स्कॉर्पियो’ की कर रहे सवारी…
- आरक्षक का सनसनीखेज आरोपः SP बंगले में लगवाए जाते झाडू-पोछा, बर्तन भी धोते है, वीडियो जारी कर बताई आपबीती
- जिंदा जल गई ‘जिंदगी’: चलती कार बनी आग का गोला, पति के नजरों के सामने जलकर पत्नी ने तोड़ा दम, हादसा जानकर दहल उठेगा दिल
- दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए फीडबैक का मौका, 13 अप्रैल से 10 मई तक चलेगा कस्टमर सैटिस्फैक्शन सर्वे
- MP में फिरौती गैंग पर SIT का बड़ा एक्शन: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा प्रदीप शुक्ला मुरैना से गिरफ्तार, नेटवर्क खंगाल रही एजेंसी
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

