पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में भी ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। दिसंबर महीने में पंजाब और अबोहर में सुबह के समय बर्फ की चादर फसलों और वाहनों पर दिखाई दे रही है। इस तेज ठंड के चलते आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान हो रहा है।
सुबह-सुबह फसलों और वाहनों पर सफेद बर्फ की चादर दिखना अब आम बात हो गई है। इसके चलते अबोहर क्षेत्र में किन्नू, चने और सरसों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।
गांव ताजा पत्ती के किसान छिंदर पाल ने जानकारी दी कि पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे सुबह के समय जमीन पर धुंध की परत जम जाती है और फसलों पर बर्फ देखी जा सकती है। उन्होंने बताया कि इसका सबसे अधिक असर सरसों और आलू की फसलों पर पड़ने की संभावना है। यदि आने वाले दिनों में ठंड का यह असर कम नहीं हुआ, तो गेहूं की फसल को भी नुकसान हो सकता है।
गांव साधुलशहर के किसान शिव प्रकाश ने बताया कि साधुलशहर और संघरिया क्षेत्र में पिछले तीन-चार दिनों से भीषण ठंड पड़ रही है। इसका प्रभाव गेहूं, सरसों और चने की फसलों पर पड़ रहा है। धुंध के कारण गेहूं की बढ़त रुक गई है। सुबह के समय कारों की छतों पर बर्फ जमी हुई दिखाई देती है। ठंड बच्चों और बुजुर्गों को भी बीमार कर रही है।

पंजाब में सर्द लहर का अलर्ट
पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर में सर्द लहर का अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब का तापमान लगातार गिर रहा है और ठंड बढ़ने के आसार हैं। हाल ही में पंजाब के फरीदकोट में तापमान शून्य के करीब पहुंच गया। सोमवार सुबह यहां का तापमान 0.6 डिग्री दर्ज किया गया।
- शहीदों की याद में चल रहा क्रिकेट टूर्नामेंट, समापन समारोह में शहीद परिवारों का होगा सम्मान
- इंदौर में जलेगी 11 चेहरों वाली ‘मॉडर्न हत्यारी होलिका’, बेटे की हत्यारिन AI एक्सपर्ट मां सूचना सेठ होगी मुख्य चेहरा, 2 मार्च को पौरुष संस्था करेगी दहन
- भागलपुर में खूनी संघर्ष, दो गुटों में जमकर चले लाठी-डंडे और रॉड, महिलाओं समेत 10 घायल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- आंध्र प्रदेश- पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 18 लोगों की मौत: 6 गंभीर घायल; 5 KM दूर तक सुनाई दी विस्फोट की आवाज, शरीर के चिथड़े उड़कर पास के खेतों में गिरे
- तेहरान में फंसी भारतीय छात्रा की सरकार से अपील, ‘हालात बदतर, हमें जल्द बाहर निकालें’


