शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल के इस्तीफा देने के बाद अब तक उसे स्वीकार नहीं किया गया हैं। इस बीच बादल का एक चिट्ठी वायरल हुई है, जिसमें उन्होंने तनखैया घोषित किए जाने के बाद अपने मन की बात रखी है।
यह चिट्ठी तेजी से वायरल हो रही है, बादल ने बहुत सरल और अच्छी भाषा का उपयोग किया है। चिट्ठी उन्होंने 18 नवंबर को भेजी थी जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बादल ने श्री अकाल तख्त साहिब को लिखी चिट्ठी में लिखा कि वह निम्रता और सत्कार के साथ पेश होना चाहते हैं। सिख कौम के सर्वोच्च स्थान श्री अकाल तख्त साहिब जी की तरफ से दास को तनखैया करार दिया गया है। जिसका मेरे मन में बेहद असर हुआ है। दास की ओर से शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। दास निम्रता और सत्कार के साथ श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश होना चाहता है। छठे पातशाह जी का बख्शा स्थान होने के कारण आप जी दास की विनती को जरूर कबूल करें।

आपको बता दें कि बदल ने अध्यक्ष पद से 18 नवंबर को स्तीफा दिया था जो अभी तब नहीं स्वीकार हुआ है। इस पूरे मामले को लेकर अकाली दल की वर्किंग कमेटी की मीटिंग भी बुलाई गई थी। जिसमें कहा गया कि अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है और वह विचाराधीन है।
- ‘कोई हाथ पकड़ता है, तो कोई खींच रहा कुर्ता’, CM नीतीश के राज्यसभा पद की शपथ लेने पर तेजस्वी का बड़ा बयान
- UP SIR Final List 2026 : फाइनल वोटर लिस्ट जारी, इस तरह चेक करें अपना नाम
- शॉर्ट सर्किट से भीषण अग्निकांड ने गिफ्ट शॉप में मचाई तबाही, लाखों का नुकसान
- नंद कुमार साय के पांच बच्चों वाले बयान से मची सियासी हलचल, सीएम साय बोले- व्यक्तिगत राय, बैज ने कहा- भाजपा स्पष्ट करे रुख…
- रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे की दबंगई, सरेआम लैब टेक्नीशियन को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

