शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से सुखबीर सिंह बादल के इस्तीफे के बाद अब पार्टी को नया अध्यक्ष मिलने जा रहा है। इस संबंध में 12 अप्रैल को अमृतसर में पार्टी का अहम निर्णय लिया जाएगा।
आज चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल की वर्किंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसके बाद वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री दलजीत चीमा ने जानकारी दी कि पार्टी का नया अध्यक्ष 12 अप्रैल को दोपहर 1 बजे अमृतसर में होने वाली जनरल हाउस बैठक में चुना जाएगा।
चीमा ने यह भी बताया कि शिरोमणि अकाली दल में अब तक 27 लाख से अधिक सदस्य जुड़े हैं और उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अकाली दल को कमजोर करने की कई कोशिशें की गईं, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

गौरतलब है कि सुखबीर सिंह बादल ने 16 नवंबर 2024 को अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और यह इस्तीफा पार्टी की वर्किंग कमेटी को सौंपा गया था। इसके बाद से ही नए अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं।
कभी पंजाब की सत्ता में लंबे समय तक रहने वाला अकाली दल अब लगातार चुनावी हार का सामना कर रहा है, जिससे पार्टी के भीतर असंतोष और नेतृत्व को लेकर सवाल उठे हैं। विशेषकर प्रकाश सिंह बादल के निधन के बाद, पार्टी को एकजुट बनाए रखना सुखबीर सिंह बादल के लिए और अधिक चुनौतीपूर्ण हो गया था।
- चिंता की बात नहीं, पर्याप्त स्टॉक है : सीएस ने गैस आपूर्ति की स्थिति पर लिया फीडबैक, उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप उपलब्धता सुनिश्चित करने का दिया निर्देश
- HPV वैक्सीन के बाद फिर बिगड़ी तबीयत: 6 बच्चियां अस्पताल में भर्ती, परिजनों का आरोप- सरकारी योजना के लाभ के नाम पर ले गई थी आशा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
- कृषक कल्याण वर्ष: CM डॉ. मोहन का बड़ा ऐलान- कृषि सम्मेलन के लिए कृषि विभाग देगा 5 लाख रुपए, सभी विधानसभा में होगा आयोजन
- CG Crime News : CSR फंड दिलवाने का झांसा देकर NGO कार्यकर्ता से करोड़ों की ठगी, अंतर्राज्यीय गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार
- 800 मेहमान, 52 डिश, एक प्लेट की कीमत 5000 : लखनऊ के 5 स्टार होटल में होगा कुलदीप यादव का रिसेप्शन, CM योगी समेत क्रिकेट जगत के सेलिब्रिटी होंगे शामिल

