कपूरथला। पाकिस्तान में लापता हुई भारतीय महिला सरबजीत कौर का मामला रहस्यमय होता जा रहा है। पाकिस्तान यात्रा के दौरान गायब हुई इस महिला के बारे में अब ऐसे चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं जिनमें डंकी रूट से इंग्लैंड जाने की योजना, एक मौलवी से निकाह और पाकिस्तानी व्यक्ति से ऑनलाइन दोस्ती जैसे तथ्य सामने आए हैं।
नवंबर में, प्रकाश पर्व के मौके पर 1900 भारतीयों के एक समूह के साथ सरबजीत कौर पाकिस्तान गई थीं। 13 नवंबर को, वह अचानक गायब हो गईं और भारत वापस नहीं लौटीं। इसके बाद से ही भारतीय एजेंसियां और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (एसजीपीसी) इस मामले की जांच कर रही हैं।
क्या सामने आए नए तथ्य ?
एक मीडिया रिपोर्ट में सरबजीत के गांव अमनपुर में की गई पड़ताल में कई हैरान करने वाले तथ्य का दावा किया हैं.
इंग्लैंड जाने की इच्छा
बताया जा रहा है कि सरबजीत कौर का पति पिछले 20 साल से इंग्लैंड में रह रहा है। माना जा रहा है कि वह पाकिस्तान से डंकी रूट के जरिए अपने पति के पास इंग्लैंड पहुंचना चाहती थीं, जिसके चलते वह जानबूझकर गायब हुई हों।

वायरल हुआ निकाह का पत्र
सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हुआ है, जिसमें दावा किया गया है कि सरबजीत कौर ने पाकिस्तान में एक मौलवी से निकाह (शादी) कर लिया हैं।
पाकिस्तानी व्यक्ति से दोस्ती
गांव वालों का कहना है कि सरबजीत की फेसबुक पर पाकिस्तान के नासिर नामक एक व्यक्ति से दोस्ती हुई थी। इससे पहले भी वह उससे मिलने करतारपुर लांघे के रास्ते पाकिस्तान जा चुकी थी।
क्या कह रही पुलिस ?
तलवंडी चौधरिया पुलिस स्टेशन इंचार्ज के अनुसार, पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या सरबजीत का कोई पाकिस्तानी संबंध था, जिस कारण वह वहां रुक गईं। पुलिस ने बताया कि सरबजीत कौर पर तीन मामले दर्ज थे, लेकिन वह उनमें बरी हो गई थीं। उनके दो बेटों पर भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज है।
- RR vs RCB IPL 2026 : राजस्थान के रजवाड़ों का जलवा, बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी
- Assam Election 2026 : मंत्री ओपी चौधरी ने असम चुनाव में भाजपा की जीता का किया बड़ा दावा, कहा- NDA की लहर नहीं, सुनामी है…
- मुआवजे की जंग: केन-बेतवा विस्थापितों का फूटा गुस्सा, ‘चिता आंदोलन’ हटाने पहुंची पुलिस को लोगों ने दौड़ाया
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से फेरी व्यवसायी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
- Bihar Politics: नीतीश के शपथ लेते ही सियासी हलचल तेज, राजद ने घोषित किया अपना उम्मीदवार

