झारखंड पुलिस के जवान अजय किशोर खाखा (45) की राइफल की सफाई के दौरान गोली लगने से दर्दनाक मौत हो गई। वे गुमला जिले के रायडीह गांव के निवासी थे। इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस राइफल की सफाई कर रहे एक पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और साथी जवानों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में राइफल साफ करते समय एक पुलिस कांस्टेबल की गोली लगने से मौत हो गई. ड्यूटी के दौरान हुई इस दर्दनाक घटना से पुलिस महकमे में शोक छा गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, पालीसाई स्थित सीआरपीएफ पिकेट में तैनात जिला पुलिस के जवान अजय किशोर खाखा रविवार रात अपनी सर्विस राइफल की सफाई कर रहे थे. इसी दौरान अचानक राइफल से गोली चल गई. गोली उनके गले से होते हुए सिर को चीरते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अन्य जवानों ने उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन अत्यधिक गंभीर चोट लगने के कारण रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. इस घटना से पूरे कैंप में शोक और अफरा-तफरी का माहौल बना है. मृतक अजय किशोर खाखा मूल रूप से झारखंड के गुमला जिले के रायडीह गांव के निवासी थे और वर्तमान में पश्चिमी सिंहभूम जिले में ड्यूटी पर तैनात थे.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है. हाल के दिनों में झारखंड में जवानों से जुड़े ऐसे कई मामले सामने आए हैं. घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

जगन्नाथपुर के एसडीपीओ रफाईल मुर्मू ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके पैतृक गांव रायडीह भेज दिया गया, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दुखद घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m