सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में प्रशासनिक सख्ती देखने को मिली है। कलेक्टर गौरव बैनल ने बरगवां तहसील का औचक निरीक्षण किया, जहां राजस्व मामलों में गंभीर लापरवाही सामने आई।
नामांतरण और बंटवारे से जुड़े प्रकरणों के निपटारे में देरी
निरीक्षण के दौरान नामांतरण और बंटवारे से जुड़े प्रकरणों के निपटारे में देरी और तहसील न्यायालय के सुचारु संचालन में कमी पाई गई। इस पर कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाते हुए बरगवां तहसीलदार नागेश्वर पनिका और बड़ोखर सर्किल के नायब तहसीलदार दिनेश पनिका को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
इतना ही नहीं, राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर एक पटवारी को निलंबित भी किया गया है। कलेक्टर की इस कार्रवाई से जिले के राजस्व अमले में हड़कंप मच गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि तहसील न्यायालय का संचालन नियमों के अनुरूप होना चाहिए और आम जनता के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


