कुंदन कुमार, पटना। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज सोमवार (16 फरवरी) को सेशन 1 का रिजल्ट (JEE Mains Result 2026) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जेईई मेन्स 2026 सेशन 1 के परिणाम में कुल 12 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। 100 परसेंटाइल स्कोर करने वालों में बिहार के शुभम कुमार भी शामिल हैं। 100 परसेंटाइल का स्कोर करने वालों में सभी छात्र हैं। छात्राओं में हरियाणा की अर्शी ग्रोवर ने 99.996 परसेंटाइल के साथ पहला स्थान हासिल किया है।
100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले 12 स्टूडेंट्स
श्रेयस मिश्रा- दिल्ली (एनसीटी)
नरेंद्रबाबू गारी माहित- आंध्र प्रदेश
शुभम कुमार- बिहार
कबीर छिल्लर- राजस्थान
चिरंजीब कर- राजस्थान
भावेश पत्र- ओडिशा
अनय जैन- हरियाणा
अर्णव गौतम- राजस्थान
पासला मोहित- आंध्र प्रदेश
माधव विरादिया- महाराष्ट्र
पुरोहित निमय- गुजरात
विवान शरद महीश्वरी- तेलंगाना
इस परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.inपर जाकर चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर जाने के बाद इसके होमपेज पर जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट वाले लिंक पर जाना होगा। इसके बाद अगले विंडो में उम्मीदवारों को अपनी डिटेल भरनी होगी, जिसके बाद उम्मीदवार का परिणाम उसके सामने होगा।
बता दें कि जेईई-मेन परीक्षा 2026 सेशन 1 की परीक्षा 21 से 28 जनवरी के बीच हुई थी। इस परीक्षा के लिए देशभर में कुल 13,55,293 छात्र रजिस्टर्ड थे, जिनमें से 13,04,653 छात्रों (96.26%) ने बीई-बीटेक के लिए परीक्षा दी थी।
ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से लाभांवित हुईं मुजफ्फरपुर की 9 लाख से अधिक महिलाएं, खाते में पहुंचे 10-10 हजार रुपए
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


