ईरान में जारी युद्ध के बीच राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन और IRGC चीफ अहमद वाहिदी के बीच मतभेद गहराते नजर आ रहे हैं। युद्ध को लेकर रणनीति पर दोनों के विचार अलग हैं, जिससे देश के भीतर राजनीतिक और आर्थिक संकट बढ़ता दिख रहा है। लगातार महंगाई, बैंकिंग समस्याओं और कमजोर होती अर्थव्यवस्था के बीच हालात और जटिल होते जा रहे हैं। पेजेश्कियान को नरमपंथी माना जाता है, जबकि IRGC चीफ कट्टरपंथी विचारधारा से ताल्लुक रखते हैं और अमेरिका-इजरायल को जानी दुश्मन मानते हैं. ईरान इंटरनेशनल के अनुसार, राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने IRGC की रणनीति पर सवाल उठाए हैं.
ईरान में जारी युद्ध के बीच ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन और IRGC चीफ अहमद वाहिदी के बीच मतभेद देखने को मिल रहे हैं. यह मतभेद इस बात को लेकर हैं कि चल रहे युद्ध और उसके असर को कैसे संभाला जाए, खासकर जब इसका असर आम लोगों और देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है.
ईरान इंटरनेशनल के अनुसार, राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने IRGC की रणनीति पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि लगातार तनाव बढ़ाने और पड़ोसी देशों पर हमले करने से देश की आर्थिक स्थिति और खराब हो रही है. बताया जा रहा है कि उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही युद्ध नहीं रुका तो अगले तीन हफ्तों से एक महीने के अंदर ईरान की अर्थव्यवस्था पूरी तरह गिर सकती है. 7 मार्च को पेजेश्कियन ने एक वीडियो मैसेज में पड़ोसी देशों पर हो रहे हमलों के लिए माफी भी मांगी थी और सेना को ऐसे हमले रोकने का निर्देश दिया था, लेकिन उनके इस बयान के बाद भी हमले जारी रहे.
राष्ट्रपति ने यह भी मांग की है कि प्रशासन से जुड़े फैसलों की पूरी ताकत फिर से सरकार को दी जाए, ताकि हालात को बेहतर तरीके से संभाला जा सके, लेकिन इस मांग को अहमद वाहिदी ने साफ तौर पर मानने से इनकार कर दिया.
IRGC प्रमुख ने जवाब में कहा कि मौजूदा हालात के लिए सरकार भी जिम्मेदार है, क्योंकि युद्ध शुरू होने से पहले जरूरी सुधार नहीं किए गए थे.
सरकारी कर्मचारियों ने भी बताया है कि पिछले तीन महीनों से कई लोगों को समय पर वेतन और भत्ते नहीं मिल रहे हैं. कई शहरों में एटीएम खाली हैं या काम नहीं कर रहे हैं. ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं भी बार-बार बंद हो रही हैं, जिससे लोगों को पैसे निकालने में दिक्कत हो रही है.
कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि हालात ऐसे बन रहे हैं, जहां आगे चलकर बड़े बदलाव हो सकते हैं. युद्ध के चलते देश की आर्थिक स्थिति लगातार खराब हो रही है. इजरायल के मीडिया में भी यह खबर आई है कि ईरान की सत्ता के अंदर दरारें दिखने लगी हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

