अमृतसर। अपनी शादी में बैंड-बाजा टीम के साथ सिख मर्यादा की धज्जियां उड़ाने वाले शिअद (अमृतसर) प्रधान सिमरनजीत सिंह मान के दोहते गोविंद सिंह संधू श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज के समक्ष पेश हुए। गोविंद सिंह ने जत्थेदार गड़गज्ज के समक्ष गलती के लिए लिखित माफी मांगी। जत्थेदार गड़गज्ज ने कहा कि तख्तों के सिंह साहिबान की अगली बैठक में इस मसले पर विचार किया जाएगा।
गौरतलब है कि गोविंद द्वारा चवर साहिब करवाने की तस्वीर अकाली नेता विरसा सिंह वल्टोहा ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इस पर ऐतराज जताया था। वल्होटा ने गोविंद को श्री अकातख्त साहिब पर तलब करने की अपील करते हुए कहा कि शादी की इन रस्मों में धार्मिक प्रतीकों छत्र साहिब व चवर साहिब का मर्यादा के विपरीत इस्तेमाल किया गया है, क्योंकि श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश के लिए ही उक्त धार्मिक परंपरा को किया जा सकता है।

हाल ही में गोविंद की शादी चंडीगढ़ के निजी फार्म हाउस में हुई है। वल्टोहा ने कहा कि यह कृत्य पूरी तरह से मर्यादा के खिलाफ है, मामला गर्माते ही बीते कल पहले गोविंद ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी तथा सोमवार को चुपचाप जत्थेदार गड़गज्ज के समक्ष पेश हो गए। गोविंद ने स्वीकार किया है कि यह कृत्य गलत था, इस रस्म को श्री गुरु ग्रंथ साहिब के बराबर न समझा जाए क्योंकि श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष न कोई था न है और न ही हो सकता है।
- मधुमक्खियों का हमला: मेंटेनेंस के लिए मोबाइल टॉवर पर चढ़ा था कर्मचारी, दमकल विभाग ने किया रेस्क्यू
- उसकी हत्या की गई है… गांव के बाहर मिला युवक का शव, 3 दिन से था लापता
- MP Politics: विधायकी जाने के बाद राजेंद्र भारती पहली बार बोले- बीजेपी झूठ बोलकर जनता को करती गुमराह, राणा सांगा की तरह हम शिकार हुए, यह पूरा षड्यंत्र है
- राजस्व उप निरीक्षक की नियुक्ति निरस्त, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला, जानिए पूरा मामला…
- महिला आरक्षण से आधी आबादी को मिलेगा उनका पूरा हक, निर्णय प्रक्रिया में बढ़ेगी भागीदारी – मुख्यमंत्री साय
