Singer Badshah Tattiri Song Controversy: अपनी न्यू रिलीज सॉन्ग ‘टटीरी’ को लेकर बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह मुसीबत में फंस गए हैं। हरियाणा में बादशाह पर 3 एफआईआर मामले दर्ज किया गया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद हरियाणा पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं। साथ ही साथ ही लुक आउट सर्कुलर (LOC) करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पुलिस ने यह भी कहा है कि इस गाने पर रील बनाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
अब इस पूरे मामले पर रैपर बादशाह माफी मांगी है। हालांकि गाने में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के सेक्शुअलाइजेशन का आरोप लगने के कारण इसकी आग ठंडी होने का नाम नहीं ले रही है। बादशाह ने वीडियो जारी कर कहा कि मेरे गाने ‘टटीरी’ के कुछ बोल और सीन से हरियाणा के कुछ लोगों को ठेस पहुंची है। मैं खुद हरियाणा से हूं। बेटा समझकर माफ कर दीजिए।
बता दें कि बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह के न्यू रिलीज सॉन्ग ‘टटीरी’ में नाबालिग लड़कियों के सेक्शुअलाइजेशन का आरोप लगा है। साथ ही गाने में कई अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। गाने में जींद रोडवेज की बस और नरवाना के सच्चा खेड़ा गांव के सरकारी स्कूल का सीन दिखाया गया है। विभाग का आरोप है कि इसके लिए कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी।वीडियो में स्कूल ड्रेस पहनी लड़कियां स्कूल बैग फेंकती नजर आ रही हैं और बस के ऊपर छात्राओं को खड़ा कर गाने के लिरिक्स जोड़े गए हैं, जिसके बाद कई सामाजिक संगठनों ने समाज में गलत संदेश जाने का आरोप लगा है।
हरियाणा महिला आयोग ने शुक्रवार को बादशाह को नोटिस जारी किया
गाने में बादशाह के बोल और लड़कियों के सीन पर हरियाणा राज्य महिला आयोग ने आपत्ति जताई है। राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने इसे असभ्य और महिलाओं को ‘ऑब्जेक्टिफाई’ करने वाला बताया। विवाद के बीच हरियाणा महिला आयोग ने शुक्रवार को बादशाह को नोटिस जारी किया था। उन्हें 13 मार्च को पानीपत में पेश होने को कहा गया है। इसके अलावा, पंचकूला और जींद में सिंगर के खिलाफ अलग-अलग 3 केस भी दर्ज किए गए। खाप पंचायतों और सामाजिक संस्थाओं ने भी इस गाने को हरियाणवी संस्कृति के खिलाफ बताते हुए इसे प्रतिबंधित करने की मांग की थी।
हरियाणा रोडवेज बस और सरकारी स्कूल का गलत इस्तेमाल
जांच में पता चला है कि बादशाह के न्यू सॉन्ग वीडियो में जींद डिपो की हरियाणा रोडवेज बस दिखाई गई है। पुलिस अब जांच कर रही है कि क्या इसके लिए संबंधित विभाग से अनुमति ली गई थी या नहीं। अगर बिना अनुमति बस का इस्तेमाल सॉन्ग में पाया गया तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ धारा 120-बी के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। सॉन्ग वीडियो में एक एक सरकारी स्कूल भी दिखाया गया है। इस बात की भी जांच हो रही है कि वहां शूटिंग के लिए क्या किसी अधिकारी से अनुमति ली गई थी या नहीं। अगर बिना अनुमति सरकारी स्कूल का इस्तेमाल गाने में पाया गया तो इस मामले में भी जिम्मेदारों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
14 मार्च को मुंबई में होना था शो
इस गाने की शूटिंग जींद के सच्चा खेड़ा, नरवाना और दुबई में हुई। 26 फरवरी को बादशाह इस गाने के प्रमोशन के लिए हरियाणा के कैथल और सोनीपत पहुंचे थे। वहीं, प्रोडक्शन टीम ने 14 मार्च को सिमरन और बादशाह का मुंबई में एक शो भी शेड्यूल किया था।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

