पंजाबी सिंगरों और बॉलीवुड कलाकारों की मौत की झूठी खबरें फैलाने वाले युवक को सिंगर गीता जैलदार ने पकड़ लिया है। यह खुलासा खुद सिंगर ने किया है। युवक पिछले काफी समय से कई सेलिब्रिटी की मौत की झूठी खबर अपने पोस्ट में डालता था। इसके बाद से ही इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा था।
सोशल मीडिया में व्यू बढ़कर पैसे कमाने का एक नया खेल शुरू हुआ है। इसके लिए लोग ना जाने किस-किस तरह की खबरें और अफवाहें फैलाकर अपने व्यू बढ़ाने का काम करते हैं, ऐसा ही एक युवक पंजाब में पकड़ा है जो बॉलीवुड समेत पंजाब के कई सेलिब्रिटी को लेकर कई गलत और अफवाह उड़ाने वाली खबरें अपने पोस्ट में डालता था। युवक आए दिन सिंगर और एक्टर लोगों के एक्सीडेंट की खबर भी सोशल मीडिया में बना कर डालता था, तो कभी उनकी मौत की इतना ही नहीं कई पोस्ट में उसने ऐसी खबरे पोस्ट करता था जो पूरी तरह गलत होती थी। इन सभी खबरों को वायरल कर अपने व्यू बढ़ाने का काम करता था।

स्वीकारी अपनी गलती
आपको बता दें कि यह झूठी खबरें “प्रीत ढिल्लो ऑफिशियल” नाम के फेसबुक अकाउंट में डाली जाती थी। गीता जैलदार ने युवक से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें आरोपी खुद स्वीकार करता नजर आ रहा है कि उसने ये फर्जी वीडियो बनाए और पोस्ट किए हैं। अब उसके खिलाफ कार्यवाही करने की तैयारी की जा रही है।
- दिल दहला देने वाली वारदात: मां ने अपने ही बच्चो की गला रेत कर की हत्या, फिर की आत्महत्या की कोशिश, इलाके में फैली सनसनी
- हाइवे पर मौत का सफरः रेलिंग तोड़ते हुए पुल से नीचे जा गिरी कार, 3 लोगों की उखड़ी सांसें, 2 लड़ रहे जिंदगी की जंग
- नाबालिग से दरिंदगी के मुख्य आरोपी की संदिग्ध मौत, पुलिस के पहुंचने से पहले ही जला दी गई लाश!
- Jaipur Police Kalika Unit: जयपुर में मनचलों की शामत: कालिका टीम ने 23 मजनुओं को सिखाया सबक, फोन में सेव कर लें ये 5 सुरक्षा नंबर
- 24 घंटे CCTV निगरानी में रहेगा रथ खला: सुरक्षा के लिए पूरे परिसर में लगाए जाएंगे 2 PTZ समेत 12 हाईटेक कैमरे
