चंडीगढ़। पंजाब के मशहूर गायक मासूम शर्मा की परेशानी अब और अधिक बढ़ गई है। उन्होंने चंडीगढ़ में लाइव शो के दौरान प्रतिबंधित गाना ‘चंबल के डाकू’ गाना गया था, जबकि इस तरह के गाने उन्हें नहीं गाने थे। गायक मासूम शर्मा के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है।
एक की हुई थी मौत
आपको बता दें कि गायक ने पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में 28 मार्च को हुए लाइव शो के दौरान यह प्रतिबंधित गाना गाया था। पुलिस के मुताबिक, मासूम शर्मा ने लिखित में आश्वासन दिया था कि वह कोई विवादित या प्रतिबंधित गाना नहीं गाएंगे। इसके बावजूद आरोपित ने मंच से विवादित गाने गाए। इसी शो के दौरान छात्रों के दो गुटों के झगड़े में एक युवक की मौत हुई थी, जिसके बाद माहौल गर्मा गया था।
- SCB मेडिकल कॉलेज घटना को लेकर विधानसभा में हुआ हंगामा, स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को किया स्थगित …
- ‘हमें किसी की जरूरत नहीं…’, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर दोस्तों ने दिया गच्चा तो भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हम सबसे शक्तिशाली देश, अकेले ही ईरान को हराएंगे
- सुगौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर में चल रहा था नशे का कारोबार, 86 ग्राम गांजा बरामद
- महाराष्ट्र धर्मांतरण कानून 2026 पर ठाकरे की शिवसेना का समर्थन, CM फडणवीस बोले- मकसद साफ, अवैध धर्मांतरण रोकना
- भारतीय सेना ने पुंछ में दी इफ्तार पार्टी; एकसाथ बैठकर खोला रोजा, नमाज अदा कर क्षेत्र में शांति और भाईचारे की दुआ मांगी

