सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले ने खनिज राजस्व वसूली में नया कीर्तिमान स्थापित कर इतिहास रच दिया है। जिले ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्धारित लक्ष्य का 96.86 प्रतिशत हासिल करते हुए ₹4681.05 करोड़ की राजस्व वसूली की है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ सिंगरौली प्रदेश में पहले स्थान पर बरकरार है।
जिले ने सिर्फ खनिज राजस्व ही नहीं, कर वसूली में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस वर्ष कर वसूली का लक्ष्य का 97.61 प्रतिशत पूरा करते हुए ₹946.80 करोड़ की वसूली की गई है। प्रशासन ने अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए 289 मामलों में कार्रवाई की और ₹2.20 करोड़ की राशि की वसूली भी की है।
यह उपलब्धि सिंगरौली जिले के प्रशासन, खनिज विभाग और अधिकारियों के सतत प्रयासों और सख्त निगरानी का नतीजा बताई जा रही है। जिला प्रशासन का कहना है कि पारदर्शी व्यवस्था, सख्त निगरानी और अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश के कारण यह रिकॉर्ड उपलब्धि हासिल हुई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

