सुरेश पाण्डेय, सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली में हाल ही के दिनों में फैली अफवाहों ने शहर का माहौल बिगाड़ दिया था, लेकिन अब पुलिस ने एक अनोखा और असरदार तरीका अपनाया है। अफवाहों के खिलाफ जंग लड़ने के लिए पुलिस ने गाने का सहारा लिया है और यही ‘स्मार्ट पुलिसिंग’ अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

ये तस्वीरें सिंगरौली की हैं…जहां एक अफवाह ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया। कहीं आगजनी, कहीं तोड़फोड़ और हर तरफ गुस्से का माहौल देखने को मिला। एक के बाद एक दो घटनाएं और फिर उन पर फैली अफवाहों ने हालात को और बिगाड़ दिया।

ये भी पढ़ें: इंदौर में EV कार बनी ‘मौत’ की वजह! घर में भड़की आग-नहीं खुला इलेक्ट्रॉनिक लॉक, अंदर ही जिंदा जल गए 8 लोग, पढ़िए दर्दनाक हादसे की पूरी कहानी

पहली घटना

एक मजदूर की मौत, जिसे शुरुआती तौर पर हार्ट अटैक बताया गया, लेकिन अफवाह उड़ी कि ऊंचाई से गिरकर मौत हुई और मामला दबाया जा रहा है। बस यहीं से गुस्सा भड़क उठा और लोगों ने कंपनी में तोड़फोड़ और आगजनी शुरू कर दी

दूसरी घटना

एक अधूरे मकान में युवक का शव मिला। लोगों ने हत्या की आशंका जताई और फिर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें फैलने लगी। किसने मारा ? क्यों मारा ? जांच से पहले ही भीड़ ने अपना फैसला सुना दिया। लेकिन अब सिंगरौली पुलिस ने एक अनोखा कदम उठाया है।

ये भी पढ़ें: एडीजी राजा बाबू को जान का खतरा: बंगले के बाहर बदमाशों ने लहराया डंडा, अफसर ने जताई ये आशंका

अफवाहों के खिलाफ जंग गाने के जरिए!

पुलिसकर्मी आशीष बागरी ने एक जागरूकता गीत गाकर लोगों को समझाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि किसी भी खबर पर भरोसा करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांचें।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m