सुरेश पांडेय, सिंगरौली। साहब मैं जिंदा हूं…की तख्ती लगाकर एक पति कार्यालय के चक्कर लगा रहा है और उसकी पत्नी विधवा पेंशन ले रही है। इतना नहीं बल्कि न्यायालय के आदेश से पति से 5 हजार रुपए गुजारा भत्ता भी ले रही है। ये पूरा मामला मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले का है। जहां पति के जिंदा होने के बावजूद भी पत्नी विधवा पेंशन ले रही है।
इधर पति अब तख्ती लेकर कार्यालय में जिंदा होने का सबूत दे रहा है। मामला सामने आने के बाद जिला पंचायत सीईओ ने जांच का आदेश देकर शिकायत सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का हवाला दिया है। सिंगरौली जिले के जनपद पंचायत बैढ़न के करसोसा गांव के रहने वाला चन्द्रवली पटेल एक हाथ में तख्ती लेकर जिंदा होने का सबूत दे रहा है।
उसका आरोप है कि उसके जीवित होने के बाद भी पत्नी अजोरिया पटेल अपने मायके के पंचायत ग्राम जीर में विधवा पेंशन ले रही हैं। इतना ही नहीं उसे दहेज एक्ट के मामले में 2014 में फंसाकर जेल भिजवा दिया था और अब न्यायालय के आदेश पर वह हर महीने 5 हजार रूपया गुजारा भत्ता भी दे रहा है।
जानकारी मुताबिक चन्द्रवली पटेल का 30 वर्ष पहले अंजोरिया पटेल से शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों की अनबन रहती थी। कुछ वर्षों बाद पति ने गुजरिया पटेल से दूसरी शादी कर ली। दूसरी बीवी के कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद पहली पत्नी ने 2014 थानें में इसकी शिकायत दर्ज कराई की उसे दहेज को लेकर उसके पति एवं ससुराल पक्ष के लोग मारपीट करते हैं। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पति को जेल भेज दिया था उसके बाद पत्नी ने 2014 में अपने मायके ग्राम जीर से फर्जी दस्तावेज तैयार करके विधवा पेंशन लेने लगी इसके बाद 2018 में न्यायालय ने पति को पहली पत्नी को प्रतिमाह 5 हजार रूपए गुजारा भत्ता देने का आदेश जारी किया पति तब से गुजारा भत्ता दे रहा है।
इसके बावजूद भी वह 2014 से विधवा पेंशन का लाभ उठा रही। नाराज पति ने इसकी शिकायत जिला कलेक्टर कार्यालय एसडीएम थाना हर जगह दे दी। लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो वह एक हाथ में तख्ती लेकर साहब मैं जिंदा हूं चक्कर लगा रहा है। मामला सामने आने के बाद सिंगरौली जिला पंचायत के सीईओ जगदीश कुमार गोमे ने जनपद पंचायत बैढ़न सीईओ को जांच प्रतिवेदन मांगा गया है। जैसे ही जांच रिपोर्ट मिल जाएगी कौन कौन अधिकारी कर्मचारी शामिल हैं साथ ही गलत तथ्य प्रस्तुत करके जिन्होंने ने लाभ लिया है। कार्रवाई की जायेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


