बठिंडा । पंजाब में सुबह-सुबह जम्मूतवी Jammu Tawi एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक हड़कंप मच गया। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर ये हुआ क्या है। ट्रेन में अचानक से धुआं निकल रहा था, जिसके बाद ट्रेन को रोक दिया गया। राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।
जानकारी के अनुसार यह Jammu Tawi ट्रेन बठिंडा रेलवे स्टेशन से सुबह 7:45 बजे फिरोजपुर के लिए रवाना हुई थी। लेकिन अचानक धुआं निकलने की वजह से यात्रियों में हड़कंप मच गया। सभी यात्री डर गए थे। किसी को समाज नहीं आ रहा था आखिर ये धुआं क्यों निकल रहा है। ट्रेन भोकड़ा गांव के पास पहुंची थी जब कोच से धुआं निकलता दिखाई दिया। चालक ने तुरंत ट्रेन रोक दी और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत कदम उठाए गए। इस दौरान कई यात्री ट्रेन से बाहर निकल आए ।
रेल्वे के अनुसार कोच की बेल्ट गर्म हो जाने के कारण धुआं निकल रहा था, हालांकि आग नहीं लगी और न ही कोई जानी नुकसान हुआ ।
- दिल्ली में LPG आपूर्ति पर सख्ती: गोदाम से बिक्री पर रोक, प्रवासी श्रमिकों को 5 किलो सिलेंडर की सुविधा
- MP में सशक्त बन रही पंचायती राज संस्थाएं: 16,773 परियोजना कार्य पूरे, पंचायत प्रोत्साहन योजना में इन 14 जिलों ने किया बेहतर प्रदर्शन
- सीतापुर अग्निकांड का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत घर देने की प्रक्रिया भी शुरू
- भारत की बेटी बनेगी वाशिंगटन डीसी की मेयर? जीत के लिए बनाया ये जबरदस्त सुपरप्लान
- CG Morning News : मुख्यमंत्री साय जाएंगे जशपुर दौरे पर…भाजपा का 47वां स्थापना दिवस आज… छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर NSUI का प्रदेशभर में प्रदर्शन… शारदा चौक चौड़ीकरण को लेकर कांग्रेस का आंदोलन…

