रुद्रप्रयाग. 22 अप्रैल को बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने वाले हैं. जिसके लिए तैयारियां जोर शोर से चल रही है. हालांकि इन तैयारियों के बीच मौसम लगातार रुकावटें डाल रहा है. केदारनाथ धाम में बीते 20 घंटों से लगातार बर्फबारी हो रही है. जिसके चलते चारधाम यात्रा तैयारियों पर प्रभाव पड़ रहा है. कपाट खुलने की तिथि नजदीक होने के बावजूद मौसम का बदला मिजाज प्रशासन और कार्यदायी संस्थाओं के लिए चुनौती बना हुआ है.
इस बार धाम में बेमौसम बर्फबारी हो रही है, जहां दिसंबर-जनवरी में अपेक्षाकृत कम बर्फ देखने को मिली, वहीं अब कपाट खुलने से ठीक पहले भारी बर्फबारी ने हालात कठिन कर दिए हैं. ऐसे में चिंता इस बात है कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 अप्रैल को बाबा केदार की डोली ओंकारेश्वर मंदिर से प्रस्थान करेगी, जबकि 22 अप्रैल को कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे, लेकिन बर्फबारी कार्यक्रम में खलल डाल रही है.
इसे भी पढ़ें : पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का शुभारंभ, देशभर के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
बता दें कि बीते 4 अप्रैल को भी धाम में बर्फबारी हुई थी. पूरे क्षेत्र में फिर से बर्फ की मोटी चादर बिछ गई थी. हाल ही में जिन रास्तों से बर्फ हटाई गई थी, वे एक बार फिर पूरी तरह बर्फ से ढक गई थी. मंदिर परिसर भी पूरी तरह बर्फ से ढक गया था. लगातार हो रही बर्फबारी से वहां चल रहे यात्रा की तैयारी प्रभावित हो गई है. वहीं आज भी स्थिति वैसी ही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

