Solar Eclipse 2026 : फाल्गुन माह की अमावस्या तिथि 17 फरवरी को मनाई जा रही है. आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. सूर्य ग्रहण के दौरान पूजा अर्चना और खाना खाने की मनाही होती है, लेकिन राहत की बात यह है कि, भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा. ना ही कोई सूतक काल मान्य होगा, लेकिन आने वाले समय में सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर असर जरूर पड़ेगा.

सूर्य ग्रहण का समय

आज अमावस्या तिथि है. आज ही के दिन सूर्य ग्रहण की खगोलीय घटना भी होने जा रही है, जिसका धार्मिक महत्व भी बहुत अधिक है. भारतीय समय अनुसार सूर्य ग्रहण दोपहर 3:26 बजे से प्रारंभ होगा. जिसका समापन शाम 7:45 बजे पर होगा.

सूर्य ग्रहण कहां दिखेगा

साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. जब सूर्य ग्रहण ही नहीं दिखेगा तो इसका सूतक नियम का पालन नहीं किया जाएगा. बता दें कि यह ग्रहण अटलांटिक और अर्जेंटीना, जिम्बाम्बे, नामीबिया, जांबिया, चिली, कोमोरोस, मॉरीशस, आईलैंड, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया जैसे देशों में दिखाई देगा.