सोनभद्र. बीते 13 नवंबर 2025 को एक रामलीला मंचन के दौरान हादसा हुआ था. जिसमें यहां राम की भूमिका निभा रहे कलाकार ने तीर चलाया था, जो सीधे रावण बने कलाकार की आंख में लगा था. इससे कलाकार की सुनील कुमार की आंख की रोशनी चली गई थी. इस मामले में अब पुलिस ने श्रीराम बने कलाकार के खिलाफ SC/ST एक्ट समेत जान से मारने की कोशिश जैसे गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है.
इस प्रकरण में रामलीला कमेटी के प्रबंधक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के मुताबिक सुनील कुमार SC/ST समुदाय से हैं. इसलिए उनके परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक श्रारीम की भूमिका निभाने वाले नैतिक पांडेय पर SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(r) के तहत केस दर्ज किया गया है, जो जानबूझकर अपमान या चोट पहुंचाने से जुड़ी है. वहीं जान से मारने की कोशिश और लापरवाही से गंभीर चोट से संबंधित धारा के तहत भी अपराध दर्ज किया गया है.
इसे भी पढ़ें : रफ्तार का कहर : स्कूल बच्चों से भरी वैन हादसे का शिकार, 9 बच्चे गंभीर रूप से घायल
बता दें कि नवंबर 2025 में सोनभद्र के शाहगंज थाना क्षेत्र के खैरा गांव में रामलीला का मंचन चल रहा था. जिसमें राम-रावण युद्ध का प्रसंग चल रहा था. भगवान श्रीराम की भूमिका में नैतिक पांडेय थे ने स्क्रिप्ट के मुताबिक तीर चलाया. लेकिन लापरवाही से तीर सीधे रावण बने सुनील कुमार की आंख पर लग गया. तीर लगते ही सुनील दर्द से चीख उठे और मंच पर ही गिर पड़े थे.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


