बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) अक्सर अपने गानों के लिए चर्चा में बने रहते हैं. लेकिन हाल ही में वो अपनी इंसानियत के लिए चर्चा में आ गए हैं. हाल ही में कर्नाटक के हुबली में हुए उनके लाइव कॉन्सर्ट में एक मासूम बच्चा अपने परिवार से बिछड़ गया था. इस ग्रैंड लाइव शो में भीड़ में अकेला पड़कर बच्चा डर और घबराहट में आ गया था.

सोनू निगम ने रोका शो और थामा बच्चे का हाथ

बता दें कि बच्चे के परिवार से बिछड़ने की बात जैसे ही ऑर्गेनाइजर्स को पता चली उन्होंने बच्चे को सेफली स्टेज पर पहुंचा दिया. सोनू निगम (Sonu Nigam) ने बच्चे को स्टेज पर देखकर तुरंत अपना गाना रोका और बच्चे का हाथ थामकर प्यार से उससे बात करने लगे. उनसे बाद करने के कुछ ही मिनटों में बच्चा शांत हो गया. स्टेज पर सोनू ने बच्चे से हंसी-मजाक के मूड में आकर गाना गाना शुरू किया, जिससे उनका डर भाग जाए.

Read More – The Kerala Story 2 का इमोशनल ट्रैक O Maayi Ri हुआ रिलीज, Shreya Ghoshal ने दी आवाज …

‘आ जाओ मम्मी-पापा…’ गाकर ढूंढी फैमिली

स्टेज से सोनू निगम (Sonu Nigam) ने गाना गाते हुए कहा- ‘श्री साई आ जाओ मम्मी-पापा इसको ले जाओ, जल्दी आकर इसको ले जाओ…’ जब उन्होंने बच्चे से पूछा कि उसके मम्मी-पापा कहां हैं? तो वो बोला अपने चाचू के साथ आया है. सोनू निगम ने तुरंत स्टेज से बच्चे के चाचू को बुलाया. इस बीच सबसे अच्छी बात ये भी कि उन्होंने बच्चे को सौंपने से पहले पूरी तरह कंफर्म किया, कि सामने खड़ा शख्स वाकई में उसकी फैमिली का मेंबर है या नहीं, जब पूरी से श्योरिटी कर ली उसी के बाद सिंगर ने बच्चे को उसके चाचू को सौंपा.

Read More – Do Deewane Seher Mein का ट्रेलर रिलीज, काफी नेचुरल लग रही है Siddhant और Mrunal की केमिस्ट्री …

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

बता दें कि कर्नाटक के हुबली में हुए सोनू निगम (Sonu Nigam) के लाइव कॉन्सर्ट का कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. खुद सोनू निगम (Sonu Nigam) ने अपने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो शेयर किया है. जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ’30 हजार लोगों की भीड़ में खोने के बाद बच्चा काफी डर गया था, लेकिन उनसे मिलने के बाद वो सहज हो गया.’ इसके बाद से फैंस उन्हें ‘रियल हीरो’ बता रहे हैं, और कह रहे हैं, कि सोनू ने साबित कर दिया, कि वो सिर्फ बेहतरीन सिंगर ही नहीं, बल्कि एक शानदार इंसान भी हैं.