राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बंगाल दौरे के दौरान सीएम ममता बनर्जी उन्हें रिसीव करने नहीं पहुंची, जिसे लेकर अब देश में राजनीति गरमा गई है. राष्ट्रपति ने मुर्मू सीएम ममता को छोटी बहन बताया और स्वागत के लिए न पहुंचने पर हैरानी जताई. इस पर टीएमसी चीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी कि अगर राष्ट्रपति मुर्मू चुनाव के दौरान आती हैं तो मेरे लिए उनके कार्यक्रमों में शामिल होना संभव नहीं होगा. उन्होंने कहा, ‘अगर आप साल में एक बार आती हैं तो मैं आपका स्वागत कर सकती हूं, लेकिन अगर आप चुनाव के दौरान आती हैं तो मेरे लिए आपके कार्यक्रमों में शामिल होना संभव नहीं होगा.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी इतनी घटिया हरकत पर उतर आई है कि वह पश्चिम बंगाल को बदनाम करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का इस्तेमाल कर रही है.
सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी इतनी घटिया हरकत पर उतर आई है कि वह पश्चिम बंगाल को बदनाम करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का इस्तेमाल कर रही है. उन्होंने कहा, ‘माननीय राष्ट्रपति महोदया, हम आपका आदर करते हैं, लेकिन चुनाव के दौरान बीजेपी के इशारे पर राजनीति न करें. मणिपुर और बीजेपी शासित अन्य राज्यों में आदिवासियों पर अत्याचार हो रहा था, तब राष्ट्रपति मुर्मू चुप क्यों थी? आपको पश्चिम बंगाल के आदिवासियों के लिए किए गए विकास कार्यों की जानकारी नहीं है.’
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बयान पर टीएमसी चीफ ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल पर टिप्पणी करने से पहले आपको बीजेपी शासित राज्यों की स्थिति देखनी चाहिए. केवल एक राजनीतिक दल की बात सुनकर टिप्पणी करना सही नहीं है.’
उन्होंने सवाल उठाया कि राजस्थान और महाराष्ट्र में आदिवासियों के साथ कथित अत्याचार के मामलों में राष्ट्रपति ने सवाल क्यों नहीं उठाए. उन्होंने साफ किया कि राज्य सरकार ने किसी कार्यक्रम को रोकने की कोशिश नहीं की थी और न ही उस आयोजन से उनका कोई संबंध था.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘आपने (राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू) अल्पसंख्यकों के बारे में कभी नहीं सोचा. आपने अनुसूचित जाति, बौद्ध, पंजाबी, पारसी, जैन या यहां तक कि हिंदुओं के बारे में कुछ नहीं कहा. आपको राजनीति करना आता है. हमें राजनीति करना नहीं आता’.
सीएम ममता बनर्जी ने कहा, ‘जब आदिवासियों पर अत्याचार होते हैं तो विरोध क्यों नहीं करते? मध्य प्रदेश या छत्तीसगढ़ में ऐसा होने पर विरोध क्यों नहीं करते? पहले उनके लिए कुछ कीजिए फिर कुछ बोलिए. बीजेपी के इशारे पर चुनाव के समय राजनीति मत करें.’
मुख्यमंत्री ने कोलकाता में एक धरना स्थल पर कहा, “BJP इतना नीचे गिर गई है कि वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का इस्तेमाल राज्य को बदनाम करने के लिए कर रही है।” उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम में राज्य प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति के बारे में उन्हें दी गई जानकारी गलत थी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

