South Actress Subhashini Subramaniam Commits Suicide: साउथ की पॉपुलर तमिल एक्ट्रेस सुभाषिनी सुब्रमण्यम ने आत्महत्या कर ली है। सुभाषिनी सुब्रमण्यम का शव उनके चेन्नई स्थित अपार्टमेंट में मिला है। 36 वर्षीय एक्ट्रेस डिप्रेशन में थीं। सुभाषिनी ने 2 साल पहले 2024 में बिपिन चंद्रन से शादी की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, मौत से कुछ समय पहले ही उनका पति से वीडियो कॉल पर झगड़ा हुआ था। डिप्रेशन में आकर उन्होंने सुसाइड कर ली।
उनकी मौत की खबर से को-एक्टर्स और फैंस में दुख की लहर दौड़ गई है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना दुख ज़ाहिर किया है और दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि दी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुभाषिनी, चेन्नई के इयप्पंथंगल इलाके में किराए के फ्लैट में रह रही थीं, जहां उनका शव मिला है। उन्होंने 2 साल पहले 2024 में बिपिन चंद्रन से शादी की थी। कुछ समय से दोनों अलग रह रहे थे। 6 अप्रैल को मौत होने से पहले उन्होंने पित बिपिन को वीडियो कॉल किया था, जिसमें दोनों का झगड़ा हुआ था।

सभी एंग्ल से जांच कर रही पुलिस
पुलिस जांच के अनुसार, झगड़े के बाद ही सुभाषिनी ने आत्महत्या की है। शव बरामद होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि अब तक मौत का सटीक कारण और वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस ने कहा है कि वे किसी भी नतीजे पर पहुँचने से पहले सभी एंगल से जाँच कर रहे हैं।
श्रीलंका की रहनेवाली थीं
सुभाषिनी सुब्रमण्यम श्रीलंका की रहनेवाली थीं। वो तमिल टीवी इंडस्ट्री में काम मिलने के बाद चेन्नई आकर बस गई थीं। कई ऑडिशन देने के बाद उन्होंने फिल्म ‘इनी अवन’ (2012) से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और बाद में शॉर्ट फिल्मों और सामाजिक जागरूकता वाले वीडियो में भी नजर आईं।टेलीविजन के अलावा, उन्होंने ‘एल्लाम मेला इरुकुरवन पाथुप्पन’ (2023) और ‘वेब’ (2023) जैसी फिल्मों में भी काम किया था। वह अक्सर अपने पति बिबिन चंद्र के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती थीं।

दो दिन सोशल मीडिया पर की थी आखिरी पोस्ट
एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम में करीब साढ़े 4 लाख फॉलोअर्स हैं। उन्होंने 2 दिन पहले आखिरी पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने जिंदगी के सार का जिक्र किया था। वो अक्सर सोशल मीडिया पर पति बिबिन के साथ तस्वीरें भी पोस्ट किया करती थीं।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

