सोहराब आलम, मोतिहारी। मुख्यालय के निर्देश पर जिला पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात जिले के विभिन्न थानों में पहुंचकर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। इसी क्रम में अरेराज अनुमंडल क्षेत्र के पहाड़पुर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे और सीधे एसपी के समक्ष अपनी बात रखी।
जनता दरबार में एसपी ने एक-एक फरियादी की समस्याओं को गंभीरता से सुना। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य जटिल मामलों को संबंधित पदाधिकारियों को सौंपते हुए स्पष्ट निर्देश दिया गया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन कर उन्हें अवगत कराया जाए। एसपी ने कहा कि किसी भी मामले को लंबित नहीं रखा जाएगा और शिकायतों का त्वरित निष्पादन प्राथमिकता है।
उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि, यदि किसी पदाधिकारी द्वारा शिकायतों के निष्पादन में लापरवाही बरती गई तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में सक्रिय जमीन माफिया, शराब माफिया और अन्य अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है और इसके लिए सूची तैयार की जा रही है।
एसपी के जनता दरबार से लोगों में न्याय की उम्मीद बढ़ी है। बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर अपनी समस्याएं रख रहे हैं और त्वरित कार्रवाई से संतुष्टि भी जता रहे हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनता दरबार के माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच विश्वास मजबूत हो रहा है तथा कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में यह पहल कारगर साबित हो रही है।
ये भी पढ़ें- मोतिहारी में बेकाबू भैंस के हमले से मालिक की मौत, पटक-पटककर ली जान, परिजनों में शोक का माहौल
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


