पवन राय, मंडला। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से रोज रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। जाता मामला मंडला जिले का है जहां नेशनल हाईवे 30 एक बार फिर मौत का हाईवे बन गया। चारटोला के पास शुक्रवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
युवकों को संभलने का मौका नहीं मिला
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।
बेटी के हाथ पीले करने के पहले आई मौतः शादी कार्ड बांटने जा रहे पिता समेत 2 की मौत,
हादसा गढ़ी थाना क्षेत्र में हुआ
बिछिया थाना प्रभारी रंजीत सैयाम के मुताबिक हादसा गढ़ी थाना क्षेत्र में हुआ है। मृतकों में करंजिया माल निवासी 36 वर्षीय जगदीश यादव शामिल हैं, जबकि अन्य दो युवक जामुन टोला के बताए जा रहे हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक बार फिर तीन घरों के चिराग बुझा दिए इलाके में मातम पसरा है।
कल से खजुराहो में ‘सद्भावना सम्मेलन’: सतपाल महाराज होंगे शामिल, 15 अनुयायियों के आने की संभावना
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

