संतकबीरनगर। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

12 फीट गड्ढे में गिरी बाइक

यह पूरा मामला जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र का है। जहां बेलौली गांव के पास अनियंत्रित बाइक 12 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में दो दोस्त रामकेश (25 वर्षीय) और सोहन (22 वर्षीय) की मौत हो गई। दोनों दोस्त गोरखपुर जिले के जसवल बाजार से मोबाइल ठीक करवा कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए।

READ MORE: MLA योगेश शुक्ला की मां का निधन, सीएम योगी ने जताया गहरा शोक, केशव प्रसाद ने भी दी श्रद्धांजलि

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पुलिस ने बताया कि सोमवार सो सोहन की सगाई होने वाली थी और वह दस दिन पहले ही मुंबई से वापस घर आया था। पिता ने रोते हुए कहा कि आधा घंटा पहले उससे बात हुई थी। उसने कहा था कि थोड़ा समय लगेगा, पापा मैं आ रहा हूं