SRH vs LSG IPL 2026: आईपीएल 2026 में रविवार, 5 अप्रैल को खेले जा रहे डबल हेडर के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) आमने-सामने हैं। हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 156 रन बनाए और LSG के सामने 157 रनों का लक्ष्य रखा है।

बता दें कि इस मुकाबले में हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने महज 4 ओवर के भीतर 3 विकेट गंवा दिए। सलामी बल्लेाबज अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि ट्रेविस हेड 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दोनों को मोहम्मद शमी ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन भी सिर्फ 1 रन बनाकर प्रिंस यादव की गेंद पर बोल्ड हो गए।

मिडिल ऑर्डर में लियाम लिविंगस्टोन ने 14 रन बनाए, लेकिन उन्हें दिग्वेश राठी ने आउट कर दिया। इसके बाद हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने पारी को संभालते हुए टीम को संकट से बाहर निकाला। दोनों बल्लेबाजों ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए स्कोर को 100 के पार पहुंचाया।

नीतीश रेड्डी ने 56 रन की अहम पारी खेली, लेकिन वह मणिमरन सिद्धार्थ की गेंद पर आउट हो गए। वहीं, क्लासेन ने 62 रन बनाए और आवेश खान का शिकार बने। आवेश ने इसी ओवर में अगली ही गेंद पर हर्ष दुबे को शून्य पर आउट कर SRH को बड़ा झटका दिया।

आखिरी ओवरों में भी विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा। प्रिंस यादव ने शिवांग कुमार को 5 रन पर आउट किया, जबकि अंतिम गेंद पर हर्षल पटेल को ऋषभ पंत ने रन आउट कर दिया।

लखनऊ की ओर से गेंदबाजी में आवेश खान, मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट हासिल किए। वहीं, मणिमरन सिद्धार्थ और दिग्वेश राठी को 1-1 सफलता मिली।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नीतीश रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग, हर्षल पटेल, उनादकट

इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट प्लेयर्स:  ईशान मलिंगा, सलिल अरोड़, डेवि़ड पेन, शिवम मावी, जिशान अंसारी

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल, एम सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव।

इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट प्लेयर्स: आयुष बदोनी, मैथ्यू ब्रिट्जके, शाहबाज अहमद, नॉर्त्जे, हिम्मत सिंह।

कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं, जहां दर्शक टीवी पर मैच का सीधा प्रसारण दोपहर 3:30 बजे से देख सकते हैं। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग के लिए मुकाबला जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा आप लल्लूराम डॉट कॉम पर भी मैच के लाइव अपडेट्स देख सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H