SRH vs RR IPL 2026: आईपीएल सीजन 19 के 21वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमें आमने-सामने हैं। हैदराबाद के होम ग्राउंड यानी राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में RR के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

राजस्थान रॉयल्स ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। टीम ने शिम्रोन हेटमायर को आराम दिया है, जबकि बृजेश को बाहर किया गया है। उनकी जगह प्रेटोरियस और तुषार देशपांडे को मौका मिला है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने भी अपनी टीम में बदलाव करते हुए हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट को प्लेइंग-11 से बाहर रखा है।

बता दें कि यह हाई-वोल्टेज मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मैच से पहले आइए दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं।

राजस्थान रॉयल्स इस सीजन अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए अजेय बनी हुई है और टीम ने अपने सभी चार मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। टीम ने चार में से सिर्फ एक मैच जीता है, जबकि तीन मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल हैदराबाद सातवें स्थान पर है। ऐसे में जहां राजस्थान इस मुकाबले को जीतकर अपना अजेय अभियान जारी रखना चाहेगी, वहीं हैदराबाद की नजर सीजन की दूसरी जीत पर होगी।

राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट

हैदराबाद का यह मैदान बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है और आज भी एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है। सपाट पिच और तेज आउटफील्ड के कारण रन बनाना आसान होता है, ऐसे में 190-200 का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जाता।

शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को नई गेंद से थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन मिडिल ओवर्स में बल्लेबाज हावी रहते हैं। स्पिनर्स को इस दौरान रन गति पर नियंत्रण रखना होगा। दूसरी पारी में ओस बड़ा फैक्टर बन सकती है, जिससे गेंदबाजी करना मुश्किल हो जाता है।

आईपीएल के आंकड़ों के अनुसार इस मैदान पर अब तक 84 मैच खेले गए हैं, जिनमें 35 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 48 मुकाबले लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के नाम रहे हैं।

SRH बनाम RR हेड टु हेड में किसका पलड़ा है भारी ?

आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 21 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 12 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स (RR) को 9 जीत मिली है। हैदराबाद के घरेलू मैदान पर SRH का दबदबा और भी मजबूत रहा है। यहां खेले गए 6 मुकाबलों में से 5 में हैदराबाद ने जीत दर्ज की है, जबकि राजस्थान सिर्फ 1 मैच ही जीत पाई है। राजस्थान को हैदराबाद के खिलाफ आखिरी जीत 2023 में मिली थी। इसके बाद खेले गए चारों मैचों में SRH ने लगातार जीत हासिल की है।

SRH और RR की प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा

इम्पैक्ट प्लेयर: स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, हर्षल पटेल,

राजस्थान रॉयल्स (RR)

यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे

इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव सूर्यवंशी, शिमरॉन हेटमायर, रवि सिंह, शुभम दुबे, ब्रिजेश शर्मा

कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण शाम 7:30 बजे से टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H