ईरान युद्ध के बीच श्रीलंका ने तटस्थता की नीति अपनाते हुए कहा है कि अमेरिका ने दो-दो बार उनसे अपने जंगी जहाजों को लैंड करने की इजाजत मांगी. लेकिन राष्ट्रपति ने साफ मना कर दिया. श्रीलंका ने कहा है कि वो इस जंग में तटस्थ रहेगा. श्रीलंका ने अमेरिका को अपनी जमीन पर जंगी जहाजों को उतारने की अनुमति नहीं दी है. ईरान जंग के दौरान अमेरिका अपने दो युद्धक विमानों को श्रीलंका के दक्षिणपूर्व मट्टाला अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करना चाहता था. लेकिन राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने अमेरिका को इसकी अनुमति नहीं दी.
श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने कहा कि जिबूती स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे से दो जेट ने चार और आठ मार्च को श्रीलंका आने की अनुमति मांगी थी, लेकिन दोनों अनुरोध अस्वीकार कर दिए गए.
मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच श्रीलंका ने अपनी जमीन पर अमेरिकी लड़ाकू विमानों को उतरने की अनुमति नहीं देकर डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका दिया है. श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने संसद को बताया कि सरकार ने मार्च की शुरुआत में अमेरिका के दो फाइटर जेट को देश के दक्षिण-पूर्व स्थित मत्ताला इंटरनेशल एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था.
राष्ट्रपति ने कहा, “कई दबावों के बावजूद हम अपनी तटस्थता बनाए रखना चाहते हैं. हम झुकेंगे नहीं. मध्य-पूर्व का युद्ध चुनौतियां खड़ी करता है, लेकिन तटस्थ बने रहने के लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे.”
दिसानायके ने कहा कि जिबूती स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे से दो युद्धक विमानों ने चार और आठ मार्च को श्रीलंका आने की अनुमति मांगी थी, लेकिन दोनों अनुरोध अस्वीकार कर दिए गए. उन्होंने कहा, ‘हम कई तरह के दबावों के बावजूद अपनी तटस्थता बनाए रखना चाहते हैं. हम झुकेंगे नहीं. पश्चिम एशिया का युद्ध चुनौतियां पैदा कर रहा है, लेकिन हम तटस्थ रहने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे.’
राष्ट्रपति ने कहा, ‘अमेरिकी जिबूती स्थित अड्डे से आठ एंटी शिप मिसाइलों से लैस दो फाइटर जेट को मत्ताला अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लाना चाहते थे और हमने मना कर दिया.’ दिसानायके का यह बयान दक्षिण और मध्य एशिया के लिए अमेरिकी विशेष दूत सर्जियो गोर से उनकी मुलाकात के एक दिन बाद आया है.
ईरान के ‘IRIS DENA’ पोत को अमेरिका ने 4 मार्च 2026 श्रीलंका के दक्षिणी तटीय शहर गाले के निकट निशाना बनाया, जिसमें 84 नाविकों की मौत हो गई, जबकि 32 को बचा लिया गया. यह शिप भारत के विशाखापत्तनम में आयोजित नौसैनिक बेड़े की समीक्षा में भाग लेने के बाद स्वदेश लौट रहा था.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

