श्रीनगर गढ़वाल। होली के दिन कीर्तिनगर नगर क्षेत्र में हुए मारपीट के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने कोतवाली कीर्तिनगर और उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई।

एक व्यापारी को गंभीर चोटें आई

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि कीर्तिनगर बाजार चेक पोस्ट के समीप कीर्तिनगर नैथाना के कुछ युवकों ने होली के दिन व्यापारियों के साथ जबरदस्ती अभद्रता की। उन्होंने आगे कहा कि विरोध करने पर कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। इस दौरान एक व्यापारी को गंभीर चोटें आई है। जबकि दो लोग घायल हुए है। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

READ MORE: पश्चिम बंगाल रवाना हुए सीएम धामी, BJP की ‘परिवर्तन यात्रा’ में होंगे शामिल, जानिए उनका पूरा कार्यक्रम

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

व्यापारियों ने इस घटना के विरोध में आज बाजार पूरी तरह से बंद रखा और अपनी शिकायत लेकर एसडीएम ऑफिस पहुंचे। जहां उन्होंने नगर में सीसीटीवी कैमरों का नियमित संचालन, सुरक्षा व्यवस्था के साथ ओवर स्पीड में लगाम लगाने की मांग रखी। साथ ही होली के दिन हुई मारपीट के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जिस पर उपजिलाधिकारी ने सकारात्मक कार्रवाई करने का भरोसा दिया।