फाजिल्का। सीमावर्ती जिला फाजिल्का इस साल गणतंत्र दिवस का सबसे बड़ा मंच बनने जा रहा है। पंजाब सरकार ने 77वें गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय समारोह पटियाला से बदलकर फाजिल्का में करवाने का निर्णय लिया है, जिसके साथ ही पूरे जिले में उत्साह और तैयारी का माहौल बन गया है। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और शहीद भगत सिंह स्टेडियम में ध्वजारोहण करेंगे।
प्रशासनिक तंत्र सुरक्षा, परेड और झांकियों की व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। राज्य स्तरीय समारोह की घोषणा के साथ ही फाजिल्का जिला प्रशासन ने तैयारियों को युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है।

सीमावर्ती क्षेत्र के लिए गर्व की बात : करण गिलहोत्रा
सामाजिक कार्यकर्त्ता करण गिलहोत्रा ने फाजिल्का में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित करने के निर्णय को ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि फाजिल्का के लोग वर्षों से देश की सुरक्षा, शांति और सीमा निगरानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में यहां गणतंत्र दिवस का आयोजन करना क्षेत्र का मनोबल बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम है। करण गिलहोत्रा फाऊंडेशन की टीम ने राज्यपाल के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्यपाल 25 जनवरी को फाजिल्का पहुंचेंगे और शहर में उनके सम्मान में कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
- STF की गोली से अपराधी हुआ घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज, सूर्या के ऊपर दर्ज है दर्जनों मामले
- दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: दिल्ली में जनगणना की तैयारियाँ शुरू, AAP सरकार के दौरान केंद्र–LG पर दर्ज सभी केस होंगे खत्म, फीस निगरानी समिति को लेकर निजी स्कूलों को राहत, देश का पहला एयर टैक्सी कोरिडोर, 20 मिनट में गुरुग्राम से दिल्ली, तिहाड़ में सरेंडर से पहले राजपाल यादव का इमोशनल बयान
- बंगाल में TMC नेता के घर पर बम से हमला, लोगों में फैली दहशत, इलाके में मचा हड़कंप
- नीट छात्रा केस मामले में शंभू गर्ल्स हॉस्टल होगा सील, 10 नए संदिग्धों के DNA टेस्ट की तैयारी
- UP Budget 2026-27 : बजट से पहले योगी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, अंतिम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

