Deva Gupta arrested: बिहार एसटीएफ की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजद नेता और एक लाख रुपये के इनामी देवा गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ की टीम ने देवा गुप्ता को पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित राधिका अपार्टमेंट में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। बता दें कि देवा गुप्ता मोतिहारी नगर निगम की मेयर प्रीति के पति और राजद के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भी रह चुके हैं।
देवा गुप्ता पर हत्या, रंगदारी, जमीन कब्जा सहित कुल 28 संगीन मामले दर्ज हैं, दरअसल, मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले में सक्रिय और फरार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के तहत 100 अपराधियों की एक सूची तैयार की थी। इस सूची में शराब माफिया, भू-माफिया, हत्या, लूट, डकैती और चोरी जैसे गंभीर मामलों के आरोपी शामिल थे। इस सूची को अनुमोदन के लिए डीआईजी के पास भेजा गया है। सूची में सबसे ऊपर देवा गुप्ता का नाम था।
सूची जारी होने के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जिन अपराधियों पर इनाम घोषित किया गया है, यदि वे 10 दिनों के भीतर पुलिस या न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही एसपी ने देवा गुप्ता पर 1 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की थी।
पुलिस प्रशासन देवा गुप्ता की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मान रही है। इसके साथ ही एसटीएफ और स्थानीय पुलिस अब उनसे पूछताछ कर उनके नेटवर्क और अन्य फरार साथियों के बारे में जानकारी जुटाने में जुट गई है।
ये भी पढ़ें- ‘जब कोई बड़ा नेता फंस जाता है…’, शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर नीतीश के मंत्री का बड़ा बयान
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


