प्रदीप मालवीय, उज्जैन। जिले के गरोठ नेशनल हाईवे पर बीती रात मिनी बस और ट्रैक्टर की टक्कर में 21 वर्षीय युवक विजय सोलंकी की मौत हो गई। ट्रैक्टर के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। हादसे में चार अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली से महाकाल दर्शन के लिए आ रही थी मिनी बस

दुर्घटना उस समय हुई जब दिल्ली से महाकाल दर्शन के लिए आ रही मिनी बस (DL-01-VC-5919) ने तुलाहेड़ा टोल प्लाजा के पास ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर पलट गया। विजय सोलंकी ट्रैक्टर के नीचे दब गया और एक घंटे तक फंसा रहा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथी राजेश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बस चालक शिवकुमार और यात्री बॉबी व धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं। 2 गंभीर यात्रियों को निजी अस्पताल के आईसीयू में ले जाया गया।

रेलवे स्टेशन पर कोयला चोरी का वीडियो वायरलः रैक पर चढ़कर 2 दर्जन लोगों ने वारदात को दिया अंजाम, 

टोल प्रबंधन की लापरवाही

मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बस पर पथराव कर आग लगा दी, जिससे बस और यात्रियों का सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित निकल गए और उन्हें अन्य वाहनों से उज्जैन भेजा गया। ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया और टोल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों का आरोप कि टोल प्रबंधन की लापरवाही के कारण राहत कार्य में देरी हुई, जिससे विजय की जान गई। घटना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m