कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में CSR फंड के जरिये स्वास्थ्य और स्वच्छता को मजबूती दी गयी है। ग्वालियर में 01 करोड़ से ज्यादा की सौगात ऊर्जा मंत्री की मौजूदगी में CSR फंड के जरिये दी गयी।
दरअसल ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर की मौजूदगी में आज मध्यप्रदेश ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा 63 लाख की CSR निधि दी गयी, जिसके जरिये बिरला नगर सिविल अस्पताल में आवश्यक स्वास्थ्य सामग्री का वितरण किया। इसके साथ ही ग्वालियर शहर की स्वच्छता व्यवस्था को नई गति देने के उद्देश्य से NTPC की CSR निधि के जरिये भी 50 लाख की लागत से 5 नवीन ट्रैक्टर-ट्रॉली नगर निगम को सौंपे।
MP में धर्म पर सियासतः नेता प्रतिपक्ष ने की आदिवासियों को अलग धर्म कोड में रखने की मांग की
मर्यादाओं का तोड़ना राष्ट्रहित में नहीं
ऊर्जा मंत्री तोमर ने बंगाल में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगवानी प्रोटोकॉल मामले में भी बयान दिया है। तोमर का कहना है कि पहले भी कह चुका हूं आज फिर कह रहा हूं विपक्ष जिस तरह की राजनीति कर रहा है प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर रहा है। यह मर्यादाओं का तोड़ना राष्ट्रहित में नहीं है, मर्यादाओं का सम्मान करना चाहिए। आने वाली पीढ़ी को हम क्या संदेश दे रहे हैं इसके परिणाम क्या होंगे वह खुद जानते है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

