हरियाणा के Bahadurgarh से बड़ी खबर सामने आई है, जहां अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ डीटीपी विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। प्रशासन ने करीब 65 एकड़ में विकसित अवैध कॉलोनी पर बुल्डोजर चलाकर दर्जनभर निर्माणाधीन मकानों और चारदीवारियों को ध्वस्त कर दिया।
प्रदीप धनखड़ , बहादुरगढ़। हरियाणा के Bahadurgarh से बड़ी खबर सामने आई है, जहां अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ डीटीपी विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। प्रशासन ने करीब 65 एकड़ में विकसित अवैध कॉलोनी पर बुल्डोजर चलाकर दर्जनभर निर्माणाधीन मकानों और चारदीवारियों को ध्वस्त कर दिया।
बताया जा रहा है कि यह कॉलोनी इलाके में “Rohtak वालों” के नाम से जानी जाती थी। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पहले विरोध किया, कुछ लोग झगड़े पर उतारू भी हुए, लेकिन बुल्डोजर चलते ही वही लोग हाथ जोड़कर मिन्नतें करते नजर आए।
दीवार गिरने से दो लोगों को आई चोटें
तोड़फोड़ के दौरान एक दीवार गिरने से दो लोगों को हल्की चोटें भी आई हैं। हालांकि विरोध के बावजूद प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रही।
एसडीएम अभिनव सिवाच की मौजूदगी में यह पूरी कार्रवाई की गई। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अवैध कॉलोनियों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लोगों से अपील की कि वे ऐसी कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से बचें।
कार्रवाई से अवैध कॉलोनाइजरों में मचा हड़कंप
वहीं, एसडीएम के जाने के बाद कार्रवाई पर सवाल भी उठे हैं। कुछ स्थानों पर पूरी तरह तोड़फोड़ करने के बजाय केवल नींव तोड़ने का काम किया गया, जिससे सेलेक्टिव एक्शन के आरोप सामने आए हैं।फिलहाल इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप मचा हुआ है। अब देखना होगा कि आगे भी प्रशासन इसी सख्ती के साथ कार्रवाई जारी रखता है या नहीं।

