राजधानी में एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी और नियंत्रित बनाने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब गोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (ओएमसी) ने सभी गैस वितरकों को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि गोदाम से सीधे सिलेंडर बेचना अवैध गतिविधि मानी जाएगी। यदि कोई वितरक नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रवासी श्रमिकों को राहत
सरकार ने प्रवासी श्रमिकों को राहत देते हुए 5 किलो के छोटे एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। इससे उन लोगों को फायदा होगा जो अस्थायी रूप से शहर में रह रहे हैं और बड़े सिलेंडर लेने में सक्षम नहीं हैं। उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए हेल्प डेस्क की सुविधा भी शुरू की गई है, ताकि लोग अपनी शिकायतें और जरूरतें आसानी से दर्ज करा सकें।
प्रवासी मजदूरों को मिलेंगे 5 किलो के सिलेंडर
अब पूरे शहर में 5 किलो के छोटे LPG सिलेंडरों की उपलब्धता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (ओएमसी) के जरिए ये सिलेंडर गैस एजेंसियों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे जरूरतमंद लोग आसानी से इन्हें प्राप्त कर सकें। सरकार के अनुसार 5 किलो LPG सिलेंडर सिर्फ वैध पहचान पत्र दिखाकर लिया जा सकता है . इसके लिए पते के सत्यापन (Address Verification) की जरूरत नहीं होगी. पूरी प्रक्रिया को सरल और तेज बनाया गया है. इस फैसले से प्रवासी मजदूर , किराए पर रहने वाले लोग ,अस्थायी रोजगार के लिए शहर में आए नागरिक को फायदा होगा . अब तक बड़े सिलेंडर लेने के लिए एड्रेस प्रूफ जरूरी होने से कई लोगों को परेशानी होती थी। ऐसे में सरकार ने इस व्यवस्था को आसान बनाकर हर जरूरतमंद तक LPG पहुंचाने का प्रयास किया है।
5 किलो के छोटे सिलेंडरों की उपलब्धता बढ़ाने के साथ-साथ अब सहायता के लिए विशेष हेल्प डेस्क भी शुरू किए गए हैं। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, एचपीसीएल (HPCL) के चयनित आउटलेट्स पर 11 समर्पित हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं।
सीधे होम डिलीवरी
राजधानी में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सरकार लगातार निगरानी कर रही है। रेखा गुप्ता ने कहा है कि LPG की सप्लाई पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि कहीं भी कोई बाधा न आए और सभी नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके।
लोगों से अपील?
मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा गैस एजेंसियों या गोदामों पर भीड़ न लगाएं सभी उपभोक्ताओं को बुक किए गए सिलेंडर समय पर घर पहुंचाए जा रहे हैं. सरकार के अनुसार एलपीजी वितरण प्रणाली को सक्रिय रूप से मॉनिटर किया जा रहा है किसी भी तरह की गड़बड़ी या अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है.
क्या कहते हैं आंकड़े?
सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 4 अप्रैल को दिल्ली में 1,14,679 सिलेंडरों की बुकिंग हुई, जबकि 1,31,335 सिलेंडरों की डिलीवरी की गई। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (ओएमसी) के इन आंकड़ों से साफ है कि डिलीवरी की संख्या बुकिंग से अधिक रही, जो यह दर्शाता है कि पुराने लंबित ऑर्डर्स को तेजी से पूरा किया जा रहा है और वितरण प्रणाली बेहतर तरीके से काम कर रही है।
सरकार के अनुसार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी में औसतन 4 दिन का समय लग रहा है. उपभोक्ताओं को समय पर और बेहतर सेवा मिल रही है . सरकार लगातार एलपीजी आपूर्ति की निगरानी कर रही है ताकि कहीं भी कमी या रुकावट न आए वितरण व्यवस्था पारदर्शी और व्यवस्थित बनी रहे.
कालाबाजारी रोकने के लिए बनाया कंट्रोल रूम
रेखा गुप्ता ने जानकारी दी कि जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए समर्पित कंट्रोल रूम भी शुरू किया गया है। उपभोक्ताओं की शिकायतों और सूचना के लिए हेल्पलाइन जारी की गई है. 011-23379836, 8383824659 इन नंबरों पर कॉल कर लोग LPG से जुड़ी समस्याएं और अनियमितताओं की शिकायत कर सकते हैं। सरकार की सख्ती का असर भी देखने को मिला दिल्ली पुलिस ने 17 स्थानों पर छापेमारी की खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 76 गैस एजेंसियों और भंडारण स्थलों का निरीक्षण किया
अफवाहों से बचने की अपील
राजधानी में एलपीजी आपूर्ति को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को भरोसा दिलाया है कि शहर में LPG की सप्लाई पूरी तरह सामान्य और सुचारू है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि किसी तरह की घबराहट की जरूरत नहीं है, क्योंकि वितरण प्रणाली लगातार काम कर रही है और उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। रेखा गुप्ता ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा शांति बनाए रखें, किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें.LPG के डिलीवरी सिस्टम पर भरोसा रखें . प्रशासन का सहयोग करें. सरकार के अनुसार, एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है और सप्लाई चेन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि कहीं भी कोई बाधा न आए। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि सभी उपभोक्ताओं को समय पर और सुचारू रूप से गैस सिलेंडर मिल रहे हैं, इसलिए अनावश्यक भीड़ या हड़बड़ी से बचना चाहिए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

