रुद्रप्रयाग. जनपद में शनिवार भोर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, भूकंप सुबह 5:13:17 बजे दर्ज किया गया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.02 बताई जा रही है. झटकों के बाद लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग घरों से बाहर निकल आए. शुरुआती जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग से करीब 10 किलोमीटर पूर्व में था. भूकंप की गहराई जमीन से लगभग 15 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई. फिलहाल किसी बड़े जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.
जानकारी के मुताबिक झटके करीब 10 से 15 सेकंड तक महसूस किए गए. इस दौरान घरों और इमारतों में कंपन महसूस किए गए. फिलहाल भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क है.
इसे भी पढ़ें : देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए सीधी उड़ान की मांग, सीएम धामी के पत्र पर केंद्रीय मंत्री ने दिया ये जवाब
इससे पहले 5 अप्रैल को बागेश्वर जिले में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिससे कुछ देर के लिए लोगों में हल्की दहशत का माहौल बन गया था. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, यह भूकंप सुबह 11:47:08 बजे आया था. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई. भूकंप का केंद्र 30.047 उत्तरी अक्षांश और 79.901 पूर्वी देशांतर पर स्थित था, जबकि इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर दर्ज की गई थी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

