अमृतसर में Gay Prade का आयोजन होना है। इसकी तैयारी चल रही है लेकिन इसके बीच अब इसे लेकर जोरदार विरोध किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक अमृतसर में होने वाले Gay Prade को लेकर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद पंजाब में इस परेड का विरोध होना शुरू हो गया है। सिख संगठनों ने कहा कि वह पंजाब में इस तरह की रैली नहीं होने देंगे।
सिख संगठन इस परेड को लेकर भारी नाराज है और कहा कि अमृतसर में Gay Prade का हम सख्त विरोध करते हैं और इसका आयोजन करवाने वाले को हम चेतावनी देते हैं कि गुरु की नगरी में ऐसा नहीं करने देंगे। पंजाब की पवित्र धरती पर हम न तो इस तरह का गंद न तो होने दिया था और न ही होने देंगे।

प्रशासन से की परेड को रोकने की अपील
सिख समाज ने इस तरह के आयोजन को गलत बताया है और कहा है कि हमारी प्रशासन से अपील है कि वह बिना किसी देरी किए 27 अप्रैल को होने वाली इस परेड को रोका जाए। साथ ही यह भी चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन इसे नहीं रोकता तो फिर हम इसे खुद रोकेंगे। हम किसी भी कीमत पर यह पंजाब में नहीं होने देंगे। यह समाज में गलत संदेश देगी।
- IND-SA क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलाते 2 सटोरिए गिरफ्तार, 50 लाख की सट्टा पट्टी जप्त
- CG Crime News : स्कूल में बॉल लेने गए बच्चों को प्राचार्य ने बनाया बंधक, शिक्षकों के साथ मिलकर की पिटाई, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत
- CG Accident News : जर्जर सड़क बनी जानलेवा, बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने पर युवक हुआ घायल, अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी और मौत की जंग
- रातभर बातचीत, आखिरी कॉल और फिर सन्नाटा: MP में लॉन्ग डिस्टेंस लव अफेयर का ट्रेजिक एंड, 350 किमी दूर प्रेमी-प्रेमिका ने एक साथ चुनी मौत
- कुंभ मेला 2027: केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को दिए 500 करोड़, सीएम धामी ने पीएम मोदी का जताया आभार


