कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से अजब गजब खबर सामने आई है।जहाँ 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान छात्रों ने इमोशन,सेंटिमेंटल और प्रपोजल देने वाले मैसेज लिखे। 55 से ज्यादा मैसेज ऐसे थे कि कॉपी जांचने वाले टीचर्स भी हैरान रह गए। दरअसल प्रदेश में MP बोर्ड परीक्षाओं का जल्द रिजल्ट आने वाला है, इसके पहले बड़े स्तर पर कॉपियों के मूल्यांकन का काम हुआ। ग्वालियर जिले में भी 22 फरवरी से 4 अप्रैल तक हुए मूल्यांकन के दौरान 2 लाख 66 हजार 173 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। लेकिन 55 कॉपियों में छात्रों ने ऐसी फरियाद लिखी जो अब चर्चा का विषय बन गई है।
स्टूडेंट्स ने कॉपियों में लिखी ऐसी बातें
- सर मुझे पास कर दो,आप चाहेंगे तो आपकी शादी अपनी सारी से करवा दूंगा
- सर मां बहुत बीमार है उसे कैंसर है इस कारण पढ़ाई नहीं हो पाई,आपको बहुत दुआएं लगेगी,मुझे पास कर देना
- 23 कॉपियों में माता-पिता को कैंसर होने का जिक्र किया गया,उनकी सेवा के कारण तैयारी अच्छी न होने की बात लिखी गयी
- 06 छात्राओ ने फैल होने और शादी टूटने का जिक्र किया
- कुछ छात्रों ने अपने नम्बर के साथ लिखा कि मुझे पास कर दो आप,नम्बर पर क्यूआर कोड भेज देना में रुपये भेज दूंगा
- काफी संख्या में ऐसी भी मूल्यांकन में सामने आई,जो पूरी खाली थी
ग्वालियर के शिंदे की छावनी के पास स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मूल्यांकन केंद्र के प्रिंसिपल जितेंद्र सिंह आजाद ने इन सभी तरह के लिखे हुए मैसेज की पुष्टि की है। उनका कहना है कि हर साल कॉपियां के मूल्यांकन के दौरान इस तरह के मैसेज कॉपी में मिलते हैं जो की इमोशनल सेंटीमेंटल और प्रपोजल देने वाले होते हैं। लेकिन शासन के निर्देशों के तहत मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरा किया जाता है।
READ MORE: राजधानी में बीपीएल कार्ड में बड़ा फर्जीवाड़ाः 2 कर्मचारी निलंबित, SDM को आज जारी किया जाएगा नोटिस, 15 हजार में बनाए थे 100 से ज्यादा कार्ड
प्रिंसिपल जितेंद्र सिंह आजाद ने छात्र-छात्राओं से अपील की है कि परीक्षा हमेशा मेहनत करके देनी चाहिए। परिणाम यदि निराशाजनक भी रहे तो अगली बार फिर मेहनत से परीक्षा देना चाहिए। क्योंकि मौके कभी खत्म नहीं होते हैं। बहरहाल स्कूल शिक्षा विभाग का प्रयास है कि 15 अप्रैल या उससे पहले तक रिजल्ट डिक्लेयर कर दिया जाए। ऐसे में देखना होगा कि इस तरह के फरियाद करने वाले छात्रों का रिजल्ट कैसा रहने वाला है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

