रवि रायकवार, दतिया। मध्यप्रदेश में आज से 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई है। परीक्षा केंद्रों में निर्धारित समय पर पहुंचने वाले स्टूडेंट्स को प्रवेश को दिया गया। देर से पहुंचने वाले छात्रों को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया। इसी कड़ी में प्रवेश पत्र में दिए गए समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पहुंचने पर भी छात्र को भीतर जाने नहीं देने का मामला सामने आया। परीक्षा से वंचित छात्र का एक साल बर्बाद हो गया है। हालांकि वंचित छात्र को सप्लीमेंट्री के रूप में एक मौका सकता है।

मामला भांडेर ब्लॉक के पिपरौआ कला परीक्षा केंद्र का

दरअसल मामला दतिया जिले के भांडेर ब्लॉक के पिपरौआ कला परीक्षा केंद्र का है, जहां एसडीएम ने लेट आने का हवाला देकर छात्र को प्रवेश देने से इंकार कर दिया। छात्र अनमोल पेपर बंटने के पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंच गया था। परिजनों के काफी अनुनय विनय के बाद भी एसडीएम का दिल नहीं पसीजा।

परीक्षा केंद्र करीब 20 किलोमीटर दूर

बताया जाता है कि दतिया से परीक्षा केंद्र करीब 20 किलोमीटर दूर होने के कारण छात्र परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्धारित समय से थोड़ा लेट पहुंचा था। प्रशासन ने छात्र को बैरंग लौटा दिया। छात्र पेपर बंटने के पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंच गया था। मामले का वीडियो भी सामने आया है।

रैगिंग के खिलाफ बड़ा एक्शनः जीवाजी विश्वविद्यालय के 3 छात्र हॉस्टल से निष्कासित, 4 छात्र 15 दिन के लिए सस्पेंड

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m