विधानसभा चुनाव 2027 के पहले हर पार्टी अपने-अपने दांव फेंकते हुए नजर आ रहे हैं. इन सभी के बीच में शिरोमणि अकाली दल ने एक बार फिर से बड़ा ऐलान किया है. शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि अगर 2027 में अकाली दल की सरकार बनी तो दो नए जिले बनाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि जगराओ और खन्ना को अलग-अलग जिले बनाया जाएगा।
आपको बता दें कि सुखबीर बादल ने अपना यह वादा फिर से लोगों को याद दिलाया है. कुछ दिन पहले एक रैली के दौरान यह ऐलान किया था और आज जगराओ में ‘पंजाब बचाओ रैली’ को संबोधित करते हुए उन्होंने यह ऐलान दोहराया. इसके साथ ही उन्होंने हर जिले के लिए घोषित कॉलेजों के तहत जगराओ में भी मेडिकल, वेटेरिनरी और स्किल कॉलेज खोलने की बात भी की थी.

इस मौके पर उन्होंने इशारों-इशारों में पूर्व MLA एसआर कलेर को भी कैंडिडेट बताया और कहा कि वह 25 से 30 हजार वोटों से जीतेंगे.इसके साथ ही सुखबीर सिंह बादल ने चुनाव क्षेत्र के लोगों को पंजाब के लिए अपना विजन भी बताया.इसमें मुख्य बातें किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन देना, युवाओं को ज़्यादा शिक्षा और रोजगार के मौके देना, कबड्डी वर्ल्ड कप और दूसरे स्पोर्ट्स कॉम्पिटिशन आयोजित करना और बुढ़ापा पेंशन बढ़ाना हैं. इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार पर भी निशाना साधा.
- सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को IPAC मामले समय मांगने पर फटकार लगाई, SG मेहता ने कहा- सिर्फ कोर्ट का समय बर्बाद किया जा रहा
- सिलेंडर संकट: जिला अस्पताल की रसोई में चूल्हे पर बन रहा मरीजों का भोजन, धीमे पकने पर देर से मिला रहा खाना
- गोंगपा नेता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप : आदिवासी परिवार ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कहा – शिकायत पर नहीं हो रही कार्रवाई, धरने पर बैठने का लिया फैसला
- यहां बम है..! पासपोर्ट सेवा केंद्र को उड़ाने की धमकी, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी, कार्यालय में मचा हड़कंप
- ग्वालियर सरपंच हत्याकांड: गवाह पर हुए जानलेवा हमले की कहानी निकली फर्जी, दुश्मनों को फंसाने खुद को मारी थी गोली
