श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा सुखबीर बादल और अन्य नेताओं को दी गई धार्मिक सजा पूरी हो गई है। बीते दिन श्री मुक्तसर साहिब में शब्द कीर्तन सुनने के बाद सुखबीर बादल की सजा समाप्त हुई। इसके बाद आज वे श्री अकाल तख्त साहिब में मत्था टेकने पहुंचेंगे। इस मौके पर सुखबीर बादल के साथ अन्य अकाली नेता भी होंगे, जो सजा पूरी होने के बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष क्षमा याचना और अरदास करेंगे।
शिरोमणि अकाली दल के लिए नया अध्याय
सजा पूरी होने के बाद यह शिरोमणि अकाली दल के लिए नई शुरुआत मानी जा रही है। श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश के बाद सभी अकाली नेता एकजुट होकर पंजाब में अकाली दल की पुनर्स्थापना के प्रयास करेंगे। इन नेताओं द्वारा जमीनी स्तर पर काम शुरू किया जाएगा।
10 दिन की सेवा पूरी
सुखबीर बादल आज अमृतसर पहुंच रहे हैं। बीते 10 दिनों में उन्होंने श्री मुक्तसर साहिब, श्री हरिमंदर साहिब, श्री केसगढ़ साहिब, श्री दमदमा साहिब, और श्री फतेहगढ़ साहिब में 2-2 दिन की सेवा पूरी की है। सजा समाप्त होने के बाद वे आज श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचेंगे और वहां सेवा पूरी होने की सूचना देंगे। इसके बाद वे श्री अकाल तख्त साहिब में अरदास करेंगे।

2 दिसंबर को सुनाई गई थी सजा
2 दिसंबर को श्री अकाल तख्त साहिब में पंच सिंह साहिबान की बैठक हुई थी। इस दौरान सुखबीर सिंह बादल समेत अन्य नेताओं को उनके गुनाहों के बारे में बताया गया और उनका इकबाल भी लिया गया। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह ने धार्मिक सजा सुनाई थी। इसके साथ ही दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के पूर्व अध्यक्ष हरविंदर सिंह सरना को भी तन्हाखैया घोषित किया गया था।
- भ्रम की नाव पर सवार होकर राहुल-अखिलेश और… डिप्टी CM केशव मौर्य का तीखा हमला, चुनाव में गड़बड़ी पर कही बड़ी बात
- हरभजन सिंह भज्जी के घर के बाहर आंगनवाड़ी वर्करों का हल्ला बोल, भारी पुलिस फोर्स तैनात; केंद्र-पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
- रिश्तेदारी से लौट रहे बुजुर्ग का नहर में मिला शव, शौच के बाद पानी छूने के दौरान पैर फिसला और…
- तिरहुत स्नातक: RJD की रश्मि गौतम ने भरा पर्चा, आशीर्वाद सभा में उमड़ी भीड़ ने किया जीत का दावा
- 15 साल, सैकड़ों चक्कर और एक अदद राशन कार्ड! सिस्टम के आगे बेबस दिव्यांग बृजभूषण की गुहार सुन सिटी मजिस्ट्रेट ने दिया सख्त निर्देश

