चण्डीगढ़: पंजाब के पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला हुआ है. बदल फिलहाल खतरे से बाहर हैं. उन पर हुए हमले को लेकर पंजाब में अब नाराजगी देखने को मिल रही है. इस पूरे मामले में पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कड़ी नींद की है.
महाराष्ट्र के नादेड़ में हुए हमले को लेकर बिट्टू ने कहा कि यह कायराना हमला पंजाब की शांति और सुरक्षा के लिए सीधा खतरा है. पवित्र धार्मिक स्थलों पर हिंसा और भय का कोई स्थान नहीं है. उन्होंने ने कहा कि हमले के पीछे जिम्मेदार लोगों को बेनकाब कर कड़ी सजा दी जानी चाहिए. साथ ही सुरक्षा में हुई चूक के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सिख धर्म सेवा, साहस और शांति का संदेश देता है, हिंसा का नहीं.
इसी तरह इस वहीं इस पूरे मामले में गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि गुरु की शरण में आए किसी भी व्यक्ति पर हमला करना बेहद निंदनीय और अस्वीकार्य है.

रंधावा ने कहा कि वह सरदार सुखबीर सिंह बादल के जल्द स्वस्थ होने और उनके मनोबल के ऊंचा रहने के लिए वाहेगुरु जी से प्रार्थना करते हैं. आपको बता दें कि इसके पहले भी बादल पर जानलेवा हमला हुआ है. यह हमला उनपर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के बाहर हुआ था, जिसमे वह बाल बाल बचे थे.
- गणेश चतुर्थी पर योगी की ‘पाती’: आस्था से एकता, हुनर से निर्माण और लोकल से आत्मनिर्भर यूपी का संदेश
- इलाज के लिए समय नहीं, विवाद के लिए वक्त ! वायरल वीडियो ने फिर उठाए सिंगरौली जिला अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल
- 30 हजार भूमिहीनों को मिलेगी जमीन, सरकार के एक साल पूरे होने पर चलेगा विशेष अभियान
- Delhi News Brief: सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: PG संचालकों को 12 दिन की न्यायिक हिरासत, Air India Flight AI 1886 में तकनीकी खराबी
- बाल-बाल बचे पूर्व ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन: पोलैंड-यूक्रेन बॉर्डर पर रूसी ड्रोन ने रेलवे स्टेशन को बनाया निशाना, समय बदलने से बची जान


