चण्डीगढ़: पंजाब के पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला हुआ है. बदल फिलहाल खतरे से बाहर हैं. उन पर हुए हमले को लेकर पंजाब में अब नाराजगी देखने को मिल रही है. इस पूरे मामले में पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कड़ी नींद की है.
महाराष्ट्र के नादेड़ में हुए हमले को लेकर बिट्टू ने कहा कि यह कायराना हमला पंजाब की शांति और सुरक्षा के लिए सीधा खतरा है. पवित्र धार्मिक स्थलों पर हिंसा और भय का कोई स्थान नहीं है. उन्होंने ने कहा कि हमले के पीछे जिम्मेदार लोगों को बेनकाब कर कड़ी सजा दी जानी चाहिए. साथ ही सुरक्षा में हुई चूक के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सिख धर्म सेवा, साहस और शांति का संदेश देता है, हिंसा का नहीं.
इसी तरह इस वहीं इस पूरे मामले में गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि गुरु की शरण में आए किसी भी व्यक्ति पर हमला करना बेहद निंदनीय और अस्वीकार्य है.

रंधावा ने कहा कि वह सरदार सुखबीर सिंह बादल के जल्द स्वस्थ होने और उनके मनोबल के ऊंचा रहने के लिए वाहेगुरु जी से प्रार्थना करते हैं. आपको बता दें कि इसके पहले भी बादल पर जानलेवा हमला हुआ है. यह हमला उनपर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के बाहर हुआ था, जिसमे वह बाल बाल बचे थे.
- MP Morning News: ग्वालियर हादसे के पीड़ितों से मिलेंगे CM मोहन यादव, विजयादशमी पर शस्त्र-पूजन; उज्जैन में नगर पूजा शुरू
- Bihar Today Weather: बिहार में मौसम का डबल अटैक! दिन में तेज धूप, सुबह-शाम ठंड, जानें ताजा अपडेट
- गोलियों की तड़तड़ाहट से हिली मायानगरी, टाइगर श्रॉफ पर हमले की जांच के लिये 15 टीम गठित, एक गिरफ्तार
- वाराणसी में भीषण हादसा, ट्रक के टक्कर से स्कॉर्पियो का आधा हिस्सा गायब; 4 की दर्दनाक मौत
- जीवन सूक्त : सिद्धि, साधना और संपूर्णता का आध्यात्मिक संदेश हैं – मां सिद्धिदात्री : संदीप अखिल
